उत्तराखंडः श्रमिक ने दुधमुंहे बच्चे की हत्या कर की आत्महत्या

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। जिसमें दुधमुंहे बच्चे को खाई में फेंक कर निर्मम हत्या कर दी गई। इसके बाद श्रमिक ने भी आत्महत्या कर ली है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है और दोनों शवों को खाई से बाहर निकाला गया है।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा में थारू जनजाति संवाद कार्यक्रम: सीएम धामी ने एवरेस्ट विजेताओं को किया सम्मानित; जनजातीय समाज के विकास के लिए योजनाओं का रखा लेखा-जोखा

जानकारी के अनुसार कोटद्वार तहसील के चैलूसैंण क्षेत्र में नेपाली मूल के एक श्रमिक ने अपने दुधमुंहे बच्चे को खाई में फेंककर उसकी हत्या कर दी और फिर खुद भी उसी खाई में कूदकर आत्महत्या कर ली।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी-नैनीताल मार्ग पर गिरा विशाल चीड़ का पेड़: कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने मौके पर मोर्चा संभाल खुलवाया रास्ता

पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह घटना पारिवारिक विवाद के कारण हुई है। मृतक की पत्नी ने इस दर्दनाक घटनाक्रम की जानकारी पुलिस को दी। दोनों मृतकों के शवों को घटना स्थल से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। 

Ad_RCHMCT