उत्तराखंड के सितार वादक हर्षित कुमार ने शास्त्रीय संगीत प्रतियोगिता में जीता पहला स्थान

ख़बर शेयर करें -

सरोवर नगरी नैनीताल के सबसे छोटे सितार वादक और गंधर्व भूषण से सम्मानित हर्षित कुमार (अनमोल) ने लखनऊ में आयोजित ‘संगीत मिलन क्लासिकल वॉइस ऑफ़ इंडिया’ शास्त्रीय संगीत प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। हर्षित ने राग यमन बजाकर स्रोतों को मंत्रमुग्ध किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड को 'स्किल हब' बनाने की तैयारी: मुख्य सचिव ने दिए एकीकृत डैशबोर्ड बनाने के निर्देश; युवाओं को विदेशी नौकरियों के लिए मिलेगा प्रशिक्षण

इस प्रतियोगिता में 200 से अधिक प्रतिभागियों ने विभिन्न वर्गों में भाग लिया। बांसुरी वादन में हल्द्वानी से प्रखर जोशी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में पंडित शिरीष शाह, वेदांत मिलन और पंडित बालकृष्ण पंडित रविंद्र नाथ गोस्वामी जी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें 👉  जिले में स्वच्छता अभियान का शुभारंभ, पहले दिन विभिन्न क्षेत्रों में सामुहिक सहयोग से कूड़े को एकत्रित कर निस्तारण किया गया

इसके अलावा, हर्षित कुमार 10 जनवरी को महाकुंभ मेले प्रयागराज में सीसीआरटी दिल्ली द्वारा आयोजित सितार वादन प्रस्तुति देंगे, जहां वह उत्तराखंड का नाम रोशन करेंगे।

Ad_RCHMCT