Uttrakhand Board result-रामनगर एम0 पी0 हिंदू इंटर कॉलेज मे 12 वीं की छात्रा रितिका शर्मा ने तो 10 वीं मे प्रशस्ति करगेती ने किया स्कूल टॉप, मेरिट सूची मे पाया स्थान

ख़बर शेयर करें -

corbetthalchal.in ramnagar

आज घोषित उत्तराखंड बोर्ड के रिजल्ट में एम0 पी0 हिंदू इंटर कॉलेज रामनगर में इंटरमीडिएट में उत्तीर्ण प्रतिशत 94% तथा हाई स्कूल में 85% रहा। विद्यालय के मीडिया प्रभारी हेम चन्द्र पाण्डे ने जानकारी दी कि इंटरमीडिएट के तीनों संकायों में 392 विद्यार्थियों में से 369 उत्तीर्ण हुए।

यह भी पढ़ें 👉  'विश्व बाघ दिवस' पर सीएम धामी का आह्वान: जनभागीदारी से ही प्लास्टिक मुक्त बनेगा उत्तराखंड; बाघ आधारित चित्र एवं पोस्टकार्ड का विमोचन

जिसमें विज्ञान वर्ग की छात्रा रितिका शर्मा ने 94.20% अंक प्राप्त कर मेरिट लिस्ट में 17वां स्थान तथा कला वर्ग की हंसिका चौहान ने 90.6% अंक प्राप्त कर छात्राओं की सूची में 25वां स्थान  प्राप्त कर विद्यालय टॉप किया, जबकि 73 सम्मान सहित, 193 प्रथम श्रेणी तथा 102 द्वितीय श्रेणी में पास हुए जबकि हाई स्कूल में 416 विद्यार्थियों में से 354 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए।

यह भी पढ़ें 👉  हरित विकास का मॉडल बनेगा उत्तराखंड: 'स्वच्छ गतिशीलता परिवर्तन नीति' के तहत लाभार्थियों को सब्सिडी चेक वितरित; सीएम धामी ने 11 वाहनों को दिखाई हरी झंडी

जिसमे प्रशस्ति करगेती ने 95.80% अंक प्राप्त कर मेरिट सूची में 17 वां स्थान प्राप्त कर विद्यालय टॉप किया, जबकि 72 विद्यार्थी सम्मान सहित, 101 प्रथम श्रेणी, 140 द्वितीय श्रेणीमें उत्तीर्ण हुए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट: सीएम धामी ने सभी विभागों को 24×7 अलर्ट रहने के निर्देश दिए; बंद सड़कें तुरंत खोलने और हेली सेवाएं मुस्तैद रखने के हुक्म


सभी उत्तीर्ण विद्यार्थियों को प्रबंधक विनय जिंदल, प्रधानाचार्य संजीव कुमार शर्मा तथा अन्य अध्यापकों ने शुभकामनाएं प्रेषित की।

Ad_RCHMCT