Uttrakhand board Sudhar pariksha-इतने परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षाफल सुधार परीक्षा

ख़बर शेयर करें -

Uttrakhand board Sudhar pariksha-इतने परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षाफल सुधार परीक्षा

Uttrakhand board Sudhar pariksha रामनगर-उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर द्वारा संचालित परीक्षाफल सुधार परीक्षा वर्ष 2024 (प्रथम) एवं 2023 (तृतीय) गुरुवार से शुरू हो गई। पहले दिन 210 परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  80वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर सचिवालय में बैठक: प्रदेशभर में होंगे भव्य कार्यक्रम; मुख्य सचिव ने दिए जनभागीदारी और खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन के निर्देश

उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद से मिली जानकारी के मुताबिक परीक्षाफल सुधार परीक्षा वर्ष 2024 (प्रथम) एवं 2023 (तृतीय) के पहले दिन गुरुवार को हाई स्कूल कक्षा की हिन्दी विषय तथा इण्टरमीडिएट कक्षा के अंग्रेजी, संस्कृत तथा हिन्दी/कृषि हिन्दी विषय की परीक्षा संपन्न हुई।

हाई स्कूल के हिन्दी विषय की परीक्षा के लिए कुल 955 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिसमें से 876 उपस्थित तथा 79 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जबकि इण्टरमीडिएट में अंग्रेजी की परीक्षा के लिए कुल पंजीकृत परीक्षार्थी 1,989 थे। जिसमें से 1,888 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 101 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  'विश्व बाघ दिवस' पर सीएम धामी का आह्वान: जनभागीदारी से ही प्लास्टिक मुक्त बनेगा उत्तराखंड; बाघ आधारित चित्र एवं पोस्टकार्ड का विमोचन

संस्कृत विषय की परीक्षा में 60 परीक्षार्थी उपस्थित 3 अनुपस्थित तथा हिन्दी/कृषि हिन्दी विषय में 401 परीक्षार्थी उपस्थित व 27 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। 18 जुलाई से आरंभ हुई परीक्षाफल सुधार परीक्षा वर्ष 2024 (प्रथम) एवं 2023 (तृतीय) का समापन 24 जुलाई को होगा।

Ad_RCHMCT