Uttrakhand job-यहाँ महिला व पुरुषों के पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करे आवेदन

ख़बर शेयर करें -

देहरादून- प्रदेश के राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालयों में पंचकर्म सहायक (पंचकर्म तकनीशियन) के 224 पदों पर भर्ती होगी। इनमें 112 पद पुरुष सहायक और 112 पद महिला सहायकों के होंगे। विभाग ने 23 दिसंबर को विज्ञप्ति जारी की थी, जिसके आवेदन शुरू हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : फार्मर रजिस्ट्री से डिजिटल रूप से जुड़ेंगे किसान, डीएम ने की शीघ्र पंजीकरण कराने की अपील

निदेशक आयुष डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने बताया, भर्ती के लिए अभ्यर्थियों की आयु एक जुलाई 2024 को 18 से 42 वर्ष होनी चाहिए। उत्तराखंड आयुर्वेदिक पंचकर्म सहायक सेवा नियमावली 2015 और उत्तराखंड आयुर्वेदिक पंचकर्म सहायक संशोधन सेवा नियमावली 2016 के तहत चयन, डिप्लोमा उत्तीर्ण करने के वर्षवार योग्यता क्रम पर चयन समिति से किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  ​हल्द्वानी बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट सख्त, CM धामी से की उच्चस्तरीय जांच और कार्रवाई की मांग

आवेदन 28 फरवरी 5 बजे तक पंजीकृत डाक से निदेशक, आयुर्वेदिक एवं यूनानी सेवाएं उत्तराखंड, डांडा लखौंड, सहस्त्रधारा रोड, निकट आईटी पार्क, देहरादून पर भेजना है। इसके बाद कोई आवेदन स्वीकार नहीं होगा। आवेदन पत्र निदेशालय की वेबसाइट https://www.uttarakha ndayurved.co.in/ डाउनलोड करके भर सकते है।

Ad_RCHMCT