Uttrakhand weather alert-देहरादून,नैनीताल,उधम सिंह नगर सहित इन जनपदों मे भारी बारिश को लेकर एडवाइजरी जारी

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखण्ड राज्य में कहीं-कहीं बहुत भारी से अत्यन्त भारी वर्षा, / कुछ जगह भारी से बहुत भारी वर्षा/कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / वर्षा के अति तीव्र से अत्यन्त तीव्र दौर की संभावना को देखते हुए सावधानी बरतने के सम्बन्ध में।

महोदय/महोदया,

उपरोक्त विषयक अवगत करवाना है कि निदेशक, भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 11.09.2024 को प्रातः 10:00 बजे, जारी पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 12 एवं 13 सितम्बर, 2024 को उत्तराखण्ड के देहरादून,बागेश्वर, चम्पावत, नैनीताल, उधम सिंह नगर तथा हरिद्वार में कहीं-कहीं बहुत भारी से अत्यन्त भारी वर्षा/कुछ जगह भारी से बहुत भारी वर्षा तथा कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने वर्षा के अति तीव्र से अत्यन्त तीव्र दौर की सम्भावना व्यक्त की गयी है।

यह भी पढ़ें 👉  आँचल दुग्ध संघ में श्रद्धांजलि सभा: पूर्व प्रशासक के पिता स्वर्गीय हिम्मत सिंह बिष्ट के निधन पर जताया गहरा शोक

ऐसे में इन क्षेत्रों में स्थानीय जनसामान्य द्वारा निम्न सावधानियां रखना उचित होगा-

01 प्रत्येक स्तर पर तत्परता बनाये रखते हुये सावधानी, सुरक्षा एवं आवागमन में नियंत्रण बरता जाये।

यह भी पढ़ें 👉  हरित विकास का मॉडल बनेगा उत्तराखंड: 'स्वच्छ गतिशीलता परिवर्तन नीति' के तहत लाभार्थियों को सब्सिडी चेक वितरित; सीएम धामी ने 11 वाहनों को दिखाई हरी झंडी

02 किसी भी आपदा/दुर्घटना की स्थिति में त्वरित स्थलीय कार्यवाही करते हुए सूचनाओं का तत्काल आदान-प्रदान किया जायें।

03 आपदा प्रबन्धन IRS प्रणाली के नामित समस्त अधिकारी एवं विभागीय नोडल अधिकारी हाई अलर्ट में रहेंगे।

04 NH. PWD, PMGSY, ADB, BRO, WB, CPWD आदि किसी भी मोटर मार्ग के बाधित होने की दशा में उसे तत्काल खुलवाना सुनिश्चित करेंगे।

05 समस्त राजस्व उपनिरीक्षक ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी अपने क्षेत्रों में बने रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट: सीएम धामी ने सभी विभागों को 24×7 अलर्ट रहने के निर्देश दिए; बंद सड़कें तुरंत खोलने और हेली सेवाएं मुस्तैद रखने के हुक्म

06समस्त चौकी थाने भी आपदा सम्बन्धी उपकरणों एवं वायरलैस सहित हाई अलर्ट में रहेंगे।

07 समस्त सम्बन्धित अधिकारी किसी भी प्रकार की आपदा की सूचना SEOC/ राज्य आपदा नियंत्रण कक्ष के फोन नम्बरों 0138-2710334, फैक्स नं० 0135-2710335, टोल फ्री नं0 1070, 8218867005, 9058441404 पर तत्काल देना सुनिश्चित करेंगे।

उक्त अवधि में किसी भी अधिकारी/कर्मचारी के मोबाईल फोन स्विच ऑफ नहीं रहेंगे।

Ad_RCHMCT