Uttrakhand weather-तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान,इन जिलों मे तीन घंटे गर्जन के साथ,ओलावृष्टि और तेज बारिश की संभावना

ख़बर शेयर करें -

Uttrakhand weather Dehradun weather Nainital weather Haridwar weather Udham Singh Nagar weather weather Pithoragarh weather Chamoli weather Tehri weather


Uttrakhand weather-राज्य मे एक बार फिर मौसम बदलने को लेकर मौसम विभाग ने कुछ राहत की खबर दी है।

बुधवार को मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के टिहरी,पिथौरागढ़ नैनीताल,चम्पावत तथा देहरादून जनपदों मे कहीं-कहीं हल्की से बहुत हल्की वर्षा की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक चेतना का आधार: 'हिमालयन संस्कृति' पत्रिका के विमोचन पर बोले सीएम पुष्कर सिंह धामी

वहीं मौसम विभाग ने बुधवार क़ो सायं 5:30 बजे से 8:30 तीन घंटे तक जारी तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान मे राज्य के टिहरी,पिथौरागढ़ नैनीताल,चम्पावत तथा देहरादून जनपदों मे कहीं-कहीं गर्जन के साथ,ओलावृष्टि,आकाशीय बिजली,तीव्र बौछार और झक्कड़ 50 से 60 kmpd चलने की संभावना का आँरेज अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें 👉  किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना पर छह राज्यों के बीच ऐतिहासिक MoU पर हस्ताक्षर: गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में आठ दशक पुराने गतिरोध का हुआ अंत

वहीं मौसम विभाग का कहना है कि कहीं-कहीं बिजली गिरने से जान माल की हानि हो सकती है तथा झौकेदार हवाएं से पेड़ों के जड़ से उखाड़ने की भी संभावना है इस दौरान मौसम विभाग ने लोगों को सचेत रहने की भी चेतावनी दी है।

यह भी पढ़ें 👉  हिंदी हमारी राष्ट्रीय चेतना और सांस्कृतिक पहचान की सशक्त अभिव्यक्ति: मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में बोले सीएम पुष्कर सिंह धामी

वहीं राज्य के पौड़ी,रुद्रप्रयाग,अल्मोड़ा,बागेश्वर, चमोली,उत्तरकाशी और हरिद्वार जनपदों मे कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने झोंकेदार हवाऐं 40 से 50 kmps चलने की संभावना का येलो अलर्ट जारी किया है।

वहीं कहीं-कहीं बिजली गिरने की भी संभावना है।

Ad_RCHMCT