Uttrakhand weather-तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान,तीन घंटे इन इलाकों मे गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और झ़ोंकेदार हवाऐं चलने की चेतावनी

ख़बर शेयर करें -

Uttrakhand weather Dehradun weather Nainital weather Udham Singh Nagar weather Tehri

Uttrakhand weather-राज्य मे चल रहे मौसम के बीच मौसम विभाग ने शुक्रवार को तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए सायं 6:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक राज्य के उत्तरकाशी, देहरादून,(पर्वतीय क्षेत्र) और टिहरी क्षेत्रों मे कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और झ़ोंकेदार हवाऐं चलने की चेतावनी का येलो अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें 👉  केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, उत्तराखंड में सहकारिता विकास पर हुई विस्तृत चर्चा

वहीं पौड़ी,हरिद्वार,उधमसिंह नगर एवं चम्पावत जनपदों मे कहीं-कहीं सतही हवाऐं तेज तथा झोंकेदार (30-40)kmph चलने की संभावना है।

वहीं कहीं-कहीं बिजली गिरने से जानमाल की हानि का खतरा है वहीं झ़ोंकेदार हवाओं से कच्चे मकानों/असुरक्षित मकानों मे हल्का नुकसान हो सकता है।वहीं पेड़ों की जड़ों को उखडऩे व शाखाओं के टूटने की भी संभावना है।Uttrakhand weather Dehradun weather Nainital weather Udham Singh Nagar weather Tehri

Ad_RCHMCT