लाखो की ठगी करने वाला शातिर पुलिस ने यहां से किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

आखिरकार पुलिस की टीम को 60 लाख के साइबर फ्रॉड केस में एसटीएफ और साइबर पुलिस कुमाऊं की टीम को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है।


जिसमें रानीखेत के रहने वाले सुरेश आर्य से 60 लाख की साइबर धोखाधड़ी मामले में एसटीएफ और साइबर थाना कुमाऊं पुलिस की टीम ने नाइजीरियन गैंग का पर्दाफाश किया है।

विदेश से टूरिस्ट वीजा पर देश में आकर लोगों को साइबर फ्रॉड में करोड़ों का चूना लगाने वाले नाइजीरियन गैंग तक आखिरकार उत्तराखंड की एसटीएफ और साइबर कुमाऊं पुलिस की टीम दिल्ली पहुंची,

जहां दिल्ली के सफदरगंज एनक्लेव से नाइजीरियन ऑलिव को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए ऑलिव से पुलिस टीम ने 8 मोबाइल फोन, दो लैपटॉप, 7 सिम कार्ड, 4 वाईफाई डोंगल, एक कार्ड रीडर, 2 पासपोर्ट और अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स बरामद किए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट: सीएम धामी ने सभी विभागों को 24×7 अलर्ट रहने के निर्देश दिए; बंद सड़कें तुरंत खोलने और हेली सेवाएं मुस्तैद रखने के हुक्म


नाइजीरियन गैंग के अन्य सदस्य का देश छोड़कर फरार होने की संभावना भी जताई है वही उत्तराखंड एसटीएफ और साइबर पुलिस टीम लगातार दूतावास से संपर्क कर रही है, ताकि बाकी साइबर नाइजीरियन ठगो को भी गिरफ्तार किया जा सके।

अपराध का तरीकाः-
अभियुक्त द्वारा अपने साथियो के साथ मिलकर फेसबुक पर विदेशी महिला की फर्जी आई0डी0 बनाकर आम लोगो से दोस्ती कर लोगों को धनराशि अथवा उपहार (पार्सल) भेजने की बात कहकर, एयरपोर्ट पर धनराशि / पार्सल के पकड़े जाने तथा इसे छुड़ाने हेतु फर्जी कस्टम अधिकारी के रुप में फोन कॉल कर लोगों को झांसा देकर कस्टम, आरबीआई, जीएसटी, आरटीजीएस, वेरिफिकेशन फीस आदि नाम से बैंक खातो में धोखाधड़ी व कपट पूर्वक धनराशि जमा करा कर धनोपार्जन किया जाता था ।

यह भी पढ़ें 👉  आँचल दुग्ध संघ में श्रद्धांजलि सभा: पूर्व प्रशासक के पिता स्वर्गीय हिम्मत सिंह बिष्ट के निधन पर जताया गहरा शोक

इस कार्य हेतु दलाल के माध्यम से विभिन्न प्रकार से प्रलोभन देकर भारतीय लोगो के बैंक खातों का प्रयोग किया जाता था । ठगी हेतु फर्जी नाम पतों, आईडी पर जारी मोबाईल नम्बरो का प्रयोग किया जाता था ।

साईबर ठगी की घटना को अंजाम देकर अभियुक्त फर्जी फेसबुक आई0डी0 को डीलीट कर देते थे तथा फर्जी आईडी पर प्राप्त मोबाईल नम्बरों / वर्चुअल नम्बर का प्रयोग बन्द कर देते थे ।

यह भी पढ़ें 👉  80वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर सचिवालय में बैठक: प्रदेशभर में होंगे भव्य कार्यक्रम; मुख्य सचिव ने दिए जनभागीदारी और खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन के निर्देश


गिरफ्तार अभियुक्त-
(1) Olive S/o Abuchi R/o H.No 648, Village Enugu, City Lagos, Nigeria हाल किरायेदार मकान मालिक रवीन्द्र कुमार शर्मा फ्लैट नं0 44 ए ग्राउण्ड फ्लोर मोहल्ला हुमॉंयूपुर, सफदरजंग इन्क्लेव थाना सफदरजंग नयी दिल्ली, उम्र करीब 45 वर्ष ।

वही इन नाइजीरियन ठग को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में इंस्पेक्टर ललित जोशी, सब इंस्पेक्टर दिनेश पंत, एएसआई सतेंद्र गंगोला, पुलिस कांस्टेबल उस्मान, रवि बोरा, जगपाल सिंह, संजय कुमार शामिल थे।

Ad_RCHMCT