ग्रामीणों का हंगामा: खनस्यूं थाने में युवक से मारपीट के दोषी पुलिस कर्मियों की बर्खास्तगी की मांग

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के नैनीताल जिले के ओखलकांडा ब्लॉक के दूरस्थ खनस्यूं थाने में युवक के साथ बर्बरता से मारपीट का मामला तूल पकड़ गया है। इस मामले में आरोपी दरोगा और सिपाही की बर्खास्तगी की मांग को लेकर रविवार को ग्रामीणों ने एसएसपी दफ्तर का घेराव किया। दो घंटे तक चले इस हंगामे में गुस्साई भीड़ ने दबंगई करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली पर नैनीताल पुलिस अलर्ट: 233 CCTV और ड्रोन कैमरों से चप्पे-चप्पे पर नजर

घटना की जानकारी मिलने पर एसपी क्राइम हरबंस सिंह ने आक्रोशित लोगों को शांत कराया और जल्द ही जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद ग्रामीण शांत हुए। इधर, मारपीट के आरोपी दरोगा को एसएसपी ने पहले ही लाइन हाजिर कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  सुरक्षित दीपावली, सजग नैनीताल पुलिस: बाजारों से लेकर रेलवे स्टेशन तक सघन गश्त और चेकिंग तेज

जानकारी के अनुसार, खनस्यूं थाने में फेरी वाले से सत्यापन और आधार कार्ड को लेकर पूछताछ करने वाले युवक मनमोहन सिंह पर दरोगा और सिपाही ने बर्बरता से हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस केवल सीधे-साधे लोगों को परेशान करती है, जबकि असली अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर पाती।

यह भी पढ़ें 👉  उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के दो अधिकारी सम्मानित: डॉ. जगदीश चन्द्र को राष्ट्रपति पुलिस पदक, एसपी हरबन्स सिंह को गोल्ड मेडल

धरने में शामिल ग्रामीणों में विवेक मिश्रा, अमन बिष्ट, योगेश कुमार, चंदन मेवाड़ी, लक्की मेवाड़ी, मदन गौनिया और पंकज चौहान शामिल थे। उन्होंने पुलिस की तानाशाही का विरोध करते हुए मांग की कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

Ad_RCHMCT