weather alert-उत्तराखंड राज्य के लिए जारी हुआ तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान,इन जिलों में गर्ज चमक के साथ तेज बौछार की संभावना।।

ख़बर शेयर करें -

weather alert

देहरादून-देहरादून (weather alert)-मौसम विभाग ने उत्तराखंड राज्य के लिए तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए राज्य की राजधानी देहरादून ,हरिद्वार, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल तथा उधम सिंह नगर जनपदों में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ तेज बौछार होने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग ने आज सुबह चेतावनी जारी करते हुए 9:00 बजे से 12:00 बजे तक तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी कर कहा कि इन जनपदों में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ तेज बारिश हो सकती

यह भी पढ़ें 👉  बदल रहा उत्तराखंड! हल्द्वानी बेस अस्पताल में आधुनिक ICU और नैनीताल में बना कुमाऊँ का सबसे बड़ा आयुर्वेदिक चिकित्सालय

उत्तराखंड राज्य के मौसम विभाग देहरादून ने राज्य में अगले 48 घंटे यानि 31 जुलाई तक राज्य के कई पर्वतीय व मैदानी जनपदों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया।

मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज 30 जुलाई को राज्य के देहरादून ,नैनीताल , टिहरी , पौड़ी , चंपावत जनपदों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना के दृष्टिगत येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा अन्य जनपदों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई

यह भी पढ़ें 👉  टिहरी झील बनेगी दुनिया का बेजोड़ टूरिस्ट हब: ग्रीन एनर्जी से चमकेंगे रिसॉर्ट्स, 'ट्रेडिशनल विलेज' में दिखेगी उत्तराखंड की विरासत; सीएस ने दिए 3D म्यूजियम के निर्देश

31 जुलाई को राज्य के नैनीताल ,देहरादून ,चंपावत ,टिहरी ,पौड़ी कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है जिसको लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की विकास यात्रा में उद्योग समूह दें साथ: 'सीएसआर डायलॉग' में सीएम धामी की बड़ी अपील; देश की दिग्गज कंपनियों के साथ कई एमओयू पर लगे हस्ताक्षर

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक राज्य में 31 जुलाई तक बारिश का दौर बना रहेगा कहीं-कहीं भारी से बहुत बारिश की भी संभावना है जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

इसके अलावा अन्य जनपदों में हल्की से मध्यम बारिश होगी और कुछ इलाकों में गरज चमक के साथ तेज बौछार पड़ने की संभावना है।

Ad_RCHMCT