उत्तराखंड में फिर बदला मौसमः झमाझम बारिश और बर्फबारी के बीच जारी हुआ अलर्ट

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। शुक्रवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया है, वहीं पर्वतीय जिलों में लगातार बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का सिलसिला जारी है। हालांकि, मैदानी इलाकों में उमस और गर्मी से जनजीवन प्रभावित है।

प्री-मानसून की बारिश से बीते कुछ दिनों में लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली थी, लेकिन अब मौसम विभाग ने एक बार फिर से सतर्कता बरतने की चेतावनी दी है।

यह भी पढ़ें 👉  80वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर सचिवालय में बैठक: प्रदेशभर में होंगे भव्य कार्यक्रम; मुख्य सचिव ने दिए जनभागीदारी और खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन के निर्देश

मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून द्वारा जारी ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, शुक्रवार को राज्य के अधिकांश जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। चमोली, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, चंपावत और पिथौरागढ़ में भी भारी वर्षा को लेकर चेतावनी दी गई है।

राज्य के कई जिलों में तेज गर्जना, आकाशीय बिजली गिरने और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका जताई गई है। हरिद्वार और उधम सिंह नगर में भी कुछ स्थानों पर तेज वर्षा और बिजली गिरने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  हरित विकास का मॉडल बनेगा उत्तराखंड: 'स्वच्छ गतिशीलता परिवर्तन नीति' के तहत लाभार्थियों को सब्सिडी चेक वितरित; सीएम धामी ने 11 वाहनों को दिखाई हरी झंडी

राजधानी देहरादून में भी मौसम आंशिक रूप से मेघाच्छादित रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, शहर के कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। साथ ही, 40–50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं। विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए नागरिकों को सतर्क रहने की अपील की है।

यह भी पढ़ें 👉  करदाताओं के हित में उठी मांग: ITR दाखिल करने की तिथि 31 अगस्त 2026 तक बढ़ाने के लिए सौंपा ज्ञापन

मौसम विभाग ने खराब मौसम की स्थिति को देखते हुए लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है। विशेषकर पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रा कर रहे लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।

Ad_RCHMCT