उत्तराखंड में मौसम का  बदला मिजाज, चार जिलों में बारिश का अलर्ट

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में बिगड़े मौसम के मिजाज के ‌बीच बड़ी अपडेट सामने आई है। मौसम विभाग की मानें तो ठंड में अब इजाफा होगा। इस बीच बारिश के आसार भी बन रहे हैं। इसके तहत प्रदेश के चार जिलों बागेश्वर, चंपावत, पिथौरागढ़ और ऊधमसिंह नगर के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा कैंप कार्यालय में सीएम धामी ने सुनीं जनसमस्याएं: त्वरित समाधान के दिए निर्देश; दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को बांटे सहायक उपकरण

मौसम विभाग के निदेशक डॉ. सी.एस. तोमर ने बताया कि इन जिलों में बारिश होने की संभावना है। उन्होंने नागरिकों से मौसम में अचानक बदलाव को ध्यान में रखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रपति भवन के 'एट होम' रिसेप्शन के लिए अल्मोड़ा की गर्विता भाकुनी का चयन; देश भर से चुने गए 5 'युवा आपदा मित्र' कैडेट्स में बनाई जगह

प्रदेश के कई हिस्सों में सुबह और शाम के समय ठिठुरन बढ़ गई है। पहाड़ी जिलों में बारिश के कारण मैदानी क्षेत्रों में भी तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले कुछ दिनों तक प्रदेश में मौसम अनियमित बना रह सकता है।

Ad_RCHMCT