उत्तराखंड में 23 अगस्त तक के मौसम का पूर्वानुमान जारी, जानें कहां के लिए जारी हुआ अलर्ट

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। उत्तराखंड मौसम विभाग ने 23 अगस्त तक मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पिथौरागढ, अल्मोड़ा जनपदों में येलो अलर्ट जारी करते हुए कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली तथा वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर की बरसात होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध शराब तस्करी के खिलाफ लालकुआं पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 110 पाउच कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

साथ ही देहरादून नैनीताल जनपदों में 20 अगस्त तक यलो अलर्ट जारी कर भारी वर्षा और और गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और बरसात की तीव्र स्थिति में वर्षा होने की बात कही है। जबकि मौसम विभाग ने राज्य के सभी जनपदों में 23 अगस्त को गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने बरसात के अति तीव्र दौर होने तथा भारी बरसात होने की चेतावनी भी जारी की है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंडी लोककवियों की कविताओं पर संगीतमय प्रस्तुति: रामनगर में 1 नवंबर को सजेगी 'गीत पुराना कंठ नया' की महफिल

इस दौरान मौसम विभाग ने 21 को 22 अगस्त को चंपावत, बागेश्वर, देहरादून, चंपावत, नैनीताल जनपदों में ऑरेंज अलर्ट के तहत कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बरसात होने की संभावना जताई है।

Ad_RCHMCT