वीवीआईपी दौरे में मौसम रहेगा आरामदेह या परेशानी वाला? जानें पूरी डिटेल

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में राष्ट्रपति दौरे के बीच मौसम को लेकर अपडेट सामने आया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 2 नवंबर 2025, शनिवार को प्रदेश में मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक आंशिक बादल के साथ दिन में धूप खिलने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी पुलिस का एक्शन: स्कूटी से अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी करता तस्कर गिरफ्तार, 96 पव्वे और वाहन बरामद।

मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि सुबह और शाम के तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिल सकती है, लेकिन मौसम सामान्य रहेगा।

इसके अलावा, 3 नवंबर, सोमवार को भी मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि, सुबह और शाम के समय तापमान में मामूली कमी दर्ज की जा सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  पीएनजी पीजी कॉलेज रामनगर में ‘मेरे सपनों का भारत, विकसित भारत 2047’ विषय पर संगोष्ठी आयोजित

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस दौरान प्रदेश में भारी बारिश या तूफानी हालात की संभावना नहीं है, जिससे जनता के लिए बाहर गतिविधियों और राष्ट्रपति दौरे का लाभ उठाने का अवसर सुरक्षित रहेगा।

Ad_RCHMCT