इस इलाके में फांसी के फंदे में झूली महिला, मौत

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। रामपुर रोड क्षेत्र में एक महिला ने आत्महत्या कर ली। उसका शव फंासी के फंदे में झूलता मिला है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली को लेकर अलर्ट मोड पर अग्निशमन विभाग: हल्द्वानी में 2 स्थानों पर हुई मॉक ड्रिल, परखा गया क्विक रिस्पॉन्स और फायर हाइड्रेंट

जानकारी के अनुसार एकता नगर, मानपुर पश्चिम रामपुर रोड निवासी 35 वर्षीय प्रेमा नेगी पत्नी गोविन्द नेगी बीती शाम फांसी के फंदे में झूल गई। कुछ देर बाद जब परिजन कमरे में पहुंचे तो प्रेमा को झूलता देख पैरोंतले जमीन खिसक गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के दो अधिकारी सम्मानित: डॉ. जगदीश चन्द्र को राष्ट्रपति पुलिस पदक, एसपी हरबन्स सिंह को गोल्ड मेडल

आनन-फानन में उसे फंदे से उतार कर डाॅ सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बताया जाता है कि मृतका का पति दिल्ली में कार्यरत है और उसका चार वर्ष का बेटा भी है। बहरहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Ad_RCHMCT