महिला को अनियंत्रित गति से जा रही कार ने मारी टक्कर, मौत

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। तेज रफ्तार कार ने महिला को टक्कर मार दी जिससे महिला की मौत हो गई। महिला दुकान से दूध लेकर घर की ओर लौट रही थी तभी यह हादसा हो गया। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  रिवर्स पलायन को गति देने के लिए विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री धामी; पलायन निवारण आयोग की बैठक में दिए निर्देश

शीशमहल रेलवे फाटक निवासी साहब सिंह की बेटी ज्योति रात करीब साढ़े आठ बजे दूध लेकर घर की ओर लौट रही थी। जब वह रेलवे फाटक के पास पहुंची तभी तेज रफ्तार कार ने ज्योति को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे उपचार के लिए एसटीएच ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  चंपावत जिला अस्पताल में ₹50 लाख की ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का लोकार्पण: सीएम धामी बोले—'चंपावत को आदर्श जिला बनाना हमारा संकल्प'

बताया जाता है कि ज्योति का विवाह 6 वर्ष पूर्व बदायूं जिले के उझानी में हुआ था। इन दिनों ज्योति अपने मायके आई हुई थी। वही पुलिस दुर्घटना के आरोपी कार चालक की तलाश कर रही है। साथ ही मृतका के शव को पोस्टमार्टम के ‌बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

Ad_RCHMCT