दिल्ली से ऋषिकेश दोस्तों के साथ घूमने आया युवक गंगा नदी में बहा,एसडीआरएफ ने चलाया सर्चिंग ऑपरेशन

ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश-लक्ष्मणझूला क्षेत्रान्तर्गत बंबई घाट के पास गंगा नदी में बहे युवक की खोजबीन में एसडीआरएफ ने चलाया सर्चिंग ऑपरेशन।

आज दिनांक 01 जून 2024 को पुलिस थाना लक्ष्मणझूला द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि बंबई घाट के पास एक युवक गंगा नदी में बह गया है,जिसमें सर्चिंग हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें 👉  हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक चेतना का आधार: 'हिमालयन संस्कृति' पत्रिका के विमोचन पर बोले सीएम पुष्कर सिंह धामी

उक्त सूचना पर एसडीआरएफ टीम अपर उपनिरीक्षक महावीर चौहान के हमराह मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

उक्त व्यक्ति दिल्ली से ऋषिकेश अपने दोस्तों के साथ घूमने आया था व गंगा किनारे नहाने के दौरान उक्त युवक का पैर फिसलकर अनियंत्रित होकर गंगा नदी में बह गया।

यह भी पढ़ें 👉  हिंदी हमारी राष्ट्रीय चेतना और सांस्कृतिक पहचान की सशक्त अभिव्यक्ति: मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में बोले सीएम पुष्कर सिंह धामी

एसडीआरएफ टीम द्वारा मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के संभावित स्थानों पर गहन सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है।

युवक का नाम :- अर्चित कपूर उम्र 27 वर्ष पुत्र अविनाश कपूर  निवासी :-सहादरा उत्तर पूर्वी दिल्ली।

यह भी पढ़ें 👉  युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड की मुख्य आधारशिला: 'युवा संकल्प दिवस' पर बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
Ad_RCHMCT