उत्तराखंड-(ब्रेकिंग न्यूज) पिथोरागढ़ मे हुआ भीषण सड़क हादसा पाँच लोगों की मौत,परिवार में कोहराम।।

ख़बर शेयर करें -

पिथोरागढ़ – राज्य के पिथोरागढ़ जिले से एक दुखद खबर सामने आ रही है जहाँ पिथौरागढ़ मोटर मार्ग में भयंकर हादसा हो गया है बताया जा रहा है कि इस हादसे में रिटायर ब्रिगेडियर सहित पांच लोगों की मौत हो गई है। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को थल-पिथौरागढ़ मोटर मार्ग में एक वाहन दुर्घटना ग्रस्त हो गया। इस दौरान हादसे में रिटायर ब्रिगेडियर विनोद चंद सहित पांच लोगों की मौत हो गई है। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि रिटायर ब्रिगेडियर विनोद चंद रुद्रप्रयाग में पूजा-अर्चना कर पिथौरागढ़ लौट रहे थे। आज सुबह करीब 6 बजे हुआ है। मृतकों में दो पुरोहित भी शामिल बताये जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम हेल्पलाइन-1905 की समीक्षा बैठक: लापरवाह अफसरों पर गिरेगी गाज; मुख्यमंत्री धामी ने पेयजल व जल जीवन मिशन की शिकायतों पर जताई कड़ी नाराजगी

बताया जा रहा है की कार में सात लोग सवार थे। बताया गया है कि फाॅचूनर गांङी पीएच 01 AZ 9744 ब्रिगेडियर विनोद कुमार चंद की थी। वह खुद ही गांङी चला हे थे।

यह भी पढ़ें 👉  हरित विकास का मॉडल बनेगा उत्तराखंड: 'स्वच्छ गतिशीलता परिवर्तन नीति' के तहत लाभार्थियों को सब्सिडी चेक वितरित; सीएम धामी ने 11 वाहनों को दिखाई हरी झंडी

बताया जा रहा है की कार के खाई में गिरने की सूचना मिलते ही थल थाना पुलिस के साथ ही राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। कार में सवार पांच लोगों की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई। दो लोग गंभीर रुप से घायल है। घायलों को जिला अस्पताल में भती कराथा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  80वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर सचिवालय में बैठक: प्रदेशभर में होंगे भव्य कार्यक्रम; मुख्य सचिव ने दिए जनभागीदारी और खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन के निर्देश

मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया।

Ad_RCHMCT