रामनगर-किसान संयुक्त मोर्चा द्वारा 21 मार्च को रामनगर में होगा किसान पंचायत का आयोजन।।

ख़बर शेयर करें -

रामनगर
किसान संयुक्त मोर्चा द्वारा 21 मार्च रविवार को प्रगतिशील सांस्कृतिक पर्वतीय समिति, पैठ पड़ाव रामनगर में एक किसान पंचायत का आयोजन किया जायेगा।

इस किसान पंचायत में सरकार व संयुक्त किसान मोर्चा की वार्ता कमिटी के सदस्य राजेन्द्र सिंह (KKU पंजाब), युवा संयुक्त किसान मोर्चा के संयोजक कमांडो रामेश्वर श्योरान तथा भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के युवा नेता दिगम्बर सिंह व भाकियू (दकौंडा) के हरनेक सिंह ने शामिल होने की सहमति प्रदान की है।

यह भी पढ़ें 👉  शहीद ऊधम सिंह की शहादत दिवस पर गदरपुर पहुंचे सीएम धामी; प्रतिमा पर अर्पित की श्रद्धांजलि, गुरुद्वारे में मत्था टेक प्रदेश की समृद्धि की कामना की

इस किसान पंचायत में तीन कृषि कानूनों को रद्द करने तथा एमएसपी पर गारंटी कानून बनाने के साथ जंगली जानवरों व आवारा पशुओं से इंसानों, फसलों व मवेशियों की सुरक्षा, वन ग्राम गोट व खत्ते वासियों को भूमि पर, मालिकाना अधिकार दिए जाने तथा किसानों कर्ज (एनपीए)माफ किये जाने के मुद्दे भी जोर-शोर से उठाये जायेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  प्रेमचंद की जयंती और शहीद ऊधमसिंह के शहादत दिवस पर ढेला, पवलगढ़, भलोन और रामनगर के स्कूलों में विविध कार्यक्रम आयोजित

किसान संघर्ष समिति के संयोजक ललित उप्रेती ने प्रेस को बयान जारी कर बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा के तत्वाधान में आयोजित की जा रही इस किसान पंचायत को सफल बनाने के लिए रामनगर तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर जनसंपर्क किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम हेल्पलाइन-1905 की समीक्षा बैठक: लापरवाह अफसरों पर गिरेगी गाज; मुख्यमंत्री धामी ने पेयजल व जल जीवन मिशन की शिकायतों पर जताई कड़ी नाराजगी

Ad_RCHMCT