रामनगर-(दुखद) बड़ी नहर मे गिरने से एक व्यक्ति की हुई दुखद मौत।।

ख़बर शेयर करें -

रामनगर – पुनः आज रामनगर में घटी दूसरी दुखद घटना। रामनगर के ऊंटपड़ाव के पास बड़ी नहर में एक युवक गिर गया, रविवार को कोतवाली रामनगर पर सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति ऊंटपड़ाव के पास बड़ी नहर में गिर गया है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए सिंचाई विभाग के माध्यम से नहर का पानी रुकवाया गया तथा फायर सर्विस की रेस्क्यू टीम को तुरंत मौके पर पहुंचने हेतु हिदायत की गई। फायर सर्विस की रेस्क्यू टीम की सहायता से बहे हुए व्यक्ति को हाथीडंगर गुरुद्वारे के पास से रेस्क्यू किया गया तथा तुरंत सरकारी अस्पताल रामनगर पहुंचाया गया। परंतु चिकित्सकों द्वारा उक्त व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया गया। उक्त व्यक्ति की शिनाख्त के प्रयास किए गए तो उस व्यक्ति का नाम पान सिंह नेगी पुत्र आनंद सिंह नेगी निवासी ग्राम हिम्मतपुर डोटियाल थाना रामनगर जिला नैनीताल उम्र 38 वर्ष होना ज्ञात हुआ मृतक के परिजनों को सूचित करते हुए रामनगर अस्पताल में बुलवाया गया रात्रि हो जाने के कारण शव को मोर्चरी में रखवाया गया। प्रातः पंचायतनामा तथा पोस्टमार्टम की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  'जन जन की सरकार-जन जन के द्वार' अभियान का दूसरा चरण: 1.34 लाख से अधिक लोग हुए शामिल; दोनों चरणों में जनभागीदारी साढ़े छह लाख के पार

टीम मे FSSO किशोर उपाध्याय
Lfm सुशील कुमार, राम कुमार
चालक सुरेंद्र कुमार
Fm मो सलीम, शंभू गिरी, भूपेंद्र सिंह, रविंद्र कुमार, हरकेश सिंह उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में 'युवा संवाद': सीएम धामी बोले — "युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत"; बैंकों की ऋण प्रक्रिया सरल करने के निर्देश

Ad_RCHMCT