रामनगर पुलिस का सराहनीय कार्य धूमाकोट पौड़ी से गुमशुदा नाबालिक बालक को कोतवाली रामनगर पुलिस ने सकुशल किया बरामद।।

ख़बर शेयर करें -

धूमाकोट पौड़ी से गुमशुदा नाबालिक बालक को कोतवाली रामनगर पुलिस ने सकुशल किया बरामद

रामनगर – चौकी गर्जिया कोतवाली रामनगर क्षेत्र में एक बालक उम्र लगभग 10 वर्ष चौकी गर्जिया पुलिस को लावारिस हालत में घूमता हुआ मिला। जो अपना मूल पता नहीं बता पा रहा था जिसके परिजनों की तलाश हेतु रामनगर पुलिस द्वारा जनपद नैनीताल सहित विभिन्न सरहदी जनपदों के थानों को तत्काल सूचित किया गया। रामनगर पुलिस के विभिन्न प्रयासों के परिणाम स्वरूप ज्ञात हुआ कि उक्त बालक का मूल पता ग्राम मटेही निशानगाडा थाना सिरौली जिला बराईच है जो विगत 1 अप्रैल 2021 से जनपद पौड़ी गढ़वाल के धुमाकोट क्षेत्र से अपने परिवार से विछड गया था उक्त गुमशुदा बालक के परिजनो के बारे में जानकारी करने के उपरान्त आज दिनांक 27.05.2021 को थैलीसैण पौढी गढवाल में उसकी बडी मां मीना पत्नी लाल सिह निवासी मटेही निशानगाडा थाना सिरौली जिला बराईच उ0प्र0 को सकुशल सुपुर्द किया गया। उक्त बालक के परिजन जनपद पौड़ी गढ़वाल मैं मजदूरी का कार्य करते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  करदाताओं के हित में उठी मांग: ITR दाखिल करने की तिथि 31 अगस्त 2026 तक बढ़ाने के लिए सौंपा ज्ञापन

पुलिस टीम
1-उ0नि0 मनोज नयाल
2-कानि0 गोविन्द विष्ट

Ad_RCHMCT