रामनगर-पैसों के लेनदेन को लेकर एक यूवक ने दूसरे यूवक पर चलाई गोली,एक घायल।

ख़बर शेयर करें -

रामनगर – रामनगर में पैसे के लेनदेन के को लेकर गोली चलने से हडकंप मच गया। बताया जा रहा है की हिमालय सिनेमा हॉल के पास शाम के समय गोली चली है।बताया जा रहा है की बबलू सैनी नेे नजाकत पर गोली चलायी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी बबलू सैनी को गिरफ्तार करते हुए, उसके पास से तमंचा भी बरामद कर लिया। घायल नज़ाकत को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उधम सिंह नगर में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) की स्थापना के लिए मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने दिल्ली में रखा मजबूत पक्ष

रामनगर कोतवाली के एसएसआई जयपाल चौहान ने बताया कि बबलू सैनी व नजाकत पार्टनरशिप में काम करते हैं। इनका आपसी में पैंसे का लेनदेन का मामला चल रहा था, आज हिमालय सिनेमा हाँल के पास इनके झगडे की सूचना पुलिस को मिली, पुलिस ने मौके पर जाकर बबलू सैनी को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया।

Ad_RCHMCT