रामनगर/बैलपड़ाव-वर्षों से अंधेरे में रह रहे बीचाबंगर वासियों की समस्या का समाधान करने पहुँचे भगत।।

ख़बर शेयर करें -


बैलपड़ाव

वर्षों से अंधेरे में रह रहे बीचाबंगर वासियों की समस्या का समाधान करने पहुँचे भगत

कालाढुंगी विधानसभा के अंतर्गत बीचाबंगर क्षेत्र में रह रहे 30 परिवारों को उनकी बसावत राजस्व भूमि में नही होने के कारण ,उन्हें ना तो राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ मिल पा रहा है , और ना ही उन तक राज्य सरकार की संरचनात्मक विकास योजनाएं पहुच पा रही है , मसलन आज तक बिजली,पानी और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं से भी सभी परिवार वंचित रह गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  करदाताओं के हित में उठी मांग: ITR दाखिल करने की तिथि 31 अगस्त 2026 तक बढ़ाने के लिए सौंपा ज्ञापन

मंगलवार को कैबिनेट मंत्री एवं स्थानीय विधायक श्री बंशीधर भगत प्रभागीय वन अधिकारी श्री बलवंत साही एवं एस.डी.एम कालाढुंगी श्री गौरव चटवाल सहित बीचाबंगर क्षेत्रवासियों की समस्याओं को सुनने और उनका समाधान करने पहुँचे।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम हेल्पलाइन-1905 की समीक्षा बैठक: लापरवाह अफसरों पर गिरेगी गाज; मुख्यमंत्री धामी ने पेयजल व जल जीवन मिशन की शिकायतों पर जताई कड़ी नाराजगी

जहाँ उन्होंने बीचाबंगर एवं पदमपुर सोडिया क्षेत्र के बीच सीमांकन करने हेतु निर्देशित किया, साथ ही चुनाखान डिपो से बीचाबंगर तक सी सी रोड का निर्माण कर सभी परिवारों को पहुच मार्ग उपलब्ध कराने एवं नदी कटाव के कार्य को दैवीय आपदा से कर उन परिवारों के खेत खलिहानों को सुरक्षित करने हेतु वन एवं राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया।

यह भी पढ़ें 👉  शहीद ऊधम सिंह की शहादत दिवस पर गदरपुर पहुंचे सीएम धामी; प्रतिमा पर अर्पित की श्रद्धांजलि, गुरुद्वारे में मत्था टेक प्रदेश की समृद्धि की कामना की

कैबिनेट मंत्री के द्वारा उनके क्षेत्र का भ्रमण कर उनकी सुध लेने पर जयलाल, कैलाश चंद्र, हरीश कांडपाल, देवेन्द्र आर्या, नवीन कोहली, वासु चंदोला, जोगा आर्या, आनंदी देवी, सुरेश चंद्र, मयंक तिवारी, अनिल कांबोज, देवेंद्र आर्या, रशपाल सिंह समेत समस्त ग्रामीणवासियों ने भगत जी का हर्ष व्यक्त करते हुए आभार व्यक्त क़िया।


Ad_RCHMCT