सल्ट-(उपचुनाव) भाजपा और कांग्रेस ने घोषित किये अपने प्रत्याशी।।

ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा – उत्तराखंड में अल्मोड़ा जिले के सल्ट विधानसभा में विधायक स्वर्गीय सुरेंद्र सिंह जीना की मृत्यु के बाद होने वाले उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस दोनों ने आज अपना अपना प्रत्याशी की धोषणा कर दी है। भारतीय जनता पार्टी ने जहां सुरेन्द्र जीना के बड़े भाई महेश जीना को अपना अधिकृत प्रत्याशी बनाया है तो वहीं कांग्रेस ने गंगा पंचोली को अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा में प्रबुद्ध जनसंवाद: "प्रबुद्ध वर्ग राष्ट्र और समाज को दिशा देने वाली शक्ति": मुख्यमंत्री धामी; विकसित उत्तराखंड के निर्माण का किया आह्वान

कल उपचुनाव के नामांकन की आखिरी तारीख भी है। आपको बता दें 2017 के विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस की तरफ से गंगा पंचोली ही प्रत्याशी थी जो बेहद कम वोटों से हारी थी।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा: देवभूमि की सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहरों का संरक्षण सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री धामी; बंडिया में किया शिव-हनुमान प्रतिमाओं का अनावरण

वही पूर्व विधायक रंजीत रावत के बेटे विक्रम रावत भी टिकट के दावेदार थे। लेकिन पार्टी आलाकमान ने गंगा पंचोली पर ही भरोसा जताया है।

Ad_RCHMCT