सैक्स रैकेट का खुलासाः पुलिस ने होटल में मारा छापा, छह गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

 उत्तराखंड में एक बड़े सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और पुलिस की संयुक्त टीम ने हरिद्वार के सिडकुल स्थित एक होटल में छापा मारा और रैकेट के संचालक, ग्राहकों और महिलाओं को गिरफ्तार किया। 

इस कार्रवाई में होटल संचालक, तीन ग्राहक और तीन महिलाओं को पकड़ा गया, जबकि दो आरोपी फरार हो गए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 2 नवंबर को एक दिवसीय हल्द्वानी दौरा: NKB TIMES के लॉन्चिंग समारोह में करेंगे शिरकत

मंगलवार रात सिडकुल पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट को सूचना मिली कि महादेवपुरम फेस-2 स्थित अनंत होटल में अनैतिक गतिविधियां चल रही हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत होटल में छापा मारा। इस दौरान पुलिस ने होटल के संचालक जानी कुमार (पुत्र राम कुमार, निवासी जनकपुरी, मुजफ्फरनगर) को गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें 👉  बिना नंबर प्लेट फर्राटा भरने वाले बाइकर्स पर काशीपुर पुलिस का हंटर: एक दर्जन मोटरसाइकिलें सीज

साथ ही, पुलिस ने तीन ग्राहकों और तीन महिलाओं को भी हिरासत में लिया। वहीं, इस मामले में दो आरोपी फरार होने में सफल हो गए हैं। पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में 'दुदबोलि' का अनूठा आयोजन: उत्तराखंडी लोककवियों की रचनाओं की गूंजी संगीतमय प्रस्तुति

पुलिस द्वारा इस मामले की जांच की जा रही है और यह उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही और जानकारी सामने आएगी। इस खुलासे के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि वे ऐसे अनैतिक और अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखेंगे।

Ad_RCHMCT