हल्द्वानी-मीडिया सेन्टर मे सूचना विभाग के स्टाफ द्वारा एक दूसरे को गुलाल लगाकर मनाई होली।।

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – मीडिया सेन्टर में सूचना विभाग के स्टाफ द्वारा एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली मनाई। अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी गोविन्द सिंह बिष्ट ने उप निदेशक सूचना योगेश मिश्रा को गुलाल लगाकर होली पर शुभकामनाएं दी।

यह भी पढ़ें 👉  'विश्व बाघ दिवस' पर सीएम धामी का आह्वान: जनभागीदारी से ही प्लास्टिक मुक्त बनेगा उत्तराखंड; बाघ आधारित चित्र एवं पोस्टकार्ड का विमोचन

श्री मिश्रा को कनिष्ट सहायक एम सी जोशी, फोटोग्राफर सुधीर कुमार, वाहन चालक मोहन फुलारा, के अलावा आन सिंह मटियाली, पवन नेगी, भुवन चन्द्र तथा उमेद सिंह जीना ने भी रंग लगया।श्री मिश्रा ने इस अवसर पर अपने स्टाफ को तथा क्षेत्रवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली आपसी भाईचारे का त्यौहार है प्रेम के बिना जीवन अधूरा है ,खुशियों के रंग हमारे जीने के अन्दाज को बदल देते है। उन्होने कहा कि हमे जो भी दायित्व सांैपे गये है उनका निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ करें।

यह भी पढ़ें 👉  प्रेमचंद की जयंती और शहीद ऊधमसिंह के शहादत दिवस पर ढेला, पवलगढ़, भलोन और रामनगर के स्कूलों में विविध कार्यक्रम आयोजित

Ad_RCHMCT