यहां सड़क हादसे में दो की मौत

ख़बर शेयर करें -

राज्य में सड़क हादसे को लेकर मामले दिन पर दिन सामने आते जा रहे हैं इसी क्रम में एक बड़ी खबर लालकुआं क्षेत्र से सामने आ रही है यहां पर भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर पाडली के पास बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार लालकुआं के दो व्यापारियों की मौत हो गई। वे अल्मोड़ा जा रहे थे। हादसे के बाद मौके पर जाम लग गया, पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को किनारे कर जाम खुलवाया।

हादसा शाम साढ़े चार बजे हुआ। लालकुआं के वार्ड नंबर-6 स्थित इंडिया इलेक्ट्रिकल्स के स्वामी सलीम अहमद (39) और वार्ड नंबर एक स्थित बालाजी मारुति सर्विस सेंटर के स्वामी ओंकार सिंह (33) किसी काम से बुलेट से अल्मोड़ा जा रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  ​नकलविहीन और शांतिपूर्ण परीक्षा के लिए नैनीताल पुलिस अलर्ट, सघन चेकिंग के बाद ही केंद्रों में मिल रहा अभ्यर्थियों को प्रवेश

भवाली कोतवाल उमेश कुमार मलिक ने बताया कि पाडली के पास उनकी बाइक असंतुलित होकर सामने से आ रही बोलेरो से टकरा गई। बाइक सवार दोनों व्यापारी 50 मीटर दूर तक रगड़ते हुए गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर भवाली कोतवाली और खैरना चौकी पुलिस मौके पर पहुंची।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा: देवभूमि की सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहरों का संरक्षण सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री धामी; बंडिया में किया शिव-हनुमान प्रतिमाओं का अनावरण

पुलिस दोनों युवकों को अचेत अवस्था में खैरना सीएचसी लेकर पहुंची जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों के पास से मिले कागजात से उनकी शिनाख्त हुई। उसके बाद उनके परिजनों को सूचित किया गया।

बृहस्पतिवार को शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाएंगे। इधर, हादसे के बाद मार्ग पर दोनों ओर जाम लग गया। पुलिस ने वाहनों को हटाकर जाम खुलवाया।

पुलिस क्षेत्राधिकारी भवाली प्रमोद शाह ने बताया कि दोनों वाहन खैरना चौकी में खड़े कर दिए गए हैं। बोलेरो चालक को भी पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है। मृतकों के शव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खैरना में रखे गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: भूसे के अनावश्यक भंडारण और राज्य से बाहर परिवहन पर अगले 15 दिनों के लिए रोक, जिलाधिकारी ने जारी किए सख्त आदेश


बताया जा रहा है कि दोनों व्यापारियों ने हेलमेट भी पहने थे जो पूरी तरह चकनाचूर हो गए। इधर जब लालकुआं में घटना की सूचना मिलने पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सलीम अविवाहित थे जबकि ओंकार सिंह के दो छोटे बच्चे हैं। क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।

Ad_RCHMCT