गढ़वाल-यहां 4760 अभ्यर्थी अग्निवीर बनने पहुंचे

ख़बर शेयर करें -

अग्निवीर योजना को लेकर राज्य के गढ़वाल मंडल से एक बड़ी खबर सामने आ रही है बता दे कि कोटद्वार में चल रही अग्निवीर भर्ती रैली के सातवें दिन पौड़ी जिले की दो और टिहरी जिले की तीन तहसीलों के 4760 युवा कोटद्वार के विक्टोरिया क्रास गबर सिंह कैंप में अग्निवीर बनने के पहुंचे। भर्ती के लिए इन तहसीलों के 5842 युवाओं ने पंजीकरण कराया था जबकि 1082 युवक नहीं पहुंच सके।

यह भी पढ़ें 👉  ’भारत दर्शन' से छात्रों को देश की विविधता और विकास को करीब से समझने का अवसर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी; देवप्रयाग के 68 मेधावी छात्रों से की भेंट

आर्मी के जवानों ने युवाओं के प्रवेश पत्र, आधार कार्ड और कोविड वैक्सीनेशन प्रमाणपत्र की जांच की। कोविड वैक्सीनेशन प्रमाण पत्र नहीं लाने वाले युवाओं को बाहर कर दिया गया। कैंप में प्रवेश देने से पहले उनके परिचय पत्र पर मोहर लगाई गई। प्रारंभिक लंबाई में कई युवा बाहर हो गए। कैंप के बलवीर सिंह स्टेडियम में 1600 मीटर दौड़ के में पास होने वाले युवाओं को अगले दौर में शारीरिक परीक्षण के लिए भेजा गया।

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन': सीएम धामी ने छात्रों से किया सीधा संवाद; बोले—'नौकरी खोजने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें युवा'

बृहस्पतिवार को पौड़ी जिले की चौबट्टाखाल, यमकेश्वर तहसील और टिहरी जिले की नरेंद्रनगर, घनसाली और प्रतापनगर तहसील क्षेत्र के युवाओं ने भर्ती प्रक्रिया में प्रतिभाग किया। भर्ती के लिए काशीरामपुर तल्ला में बनाए गए प्रतीक्षालय में बुधवार रात एक बजे ही युवा पहुंचे। रात के दो बजे भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम हेल्पलाइन 1905 और जनहित से जुड़े कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा: सीएम धामी ने दिए सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश, 15 अक्टूबर के बाद खुद करेंगे औचक निरीक्षण

Ad_RCHMCT