उत्तराखंड पंचायत चुनाव: प्रथम चरण के लिए 36 पोलिंग पार्टियां हल्द्वानी से रवाना

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण के लिए जनपद के दूरस्थ मतदान केंद्रों में तैनात 36 पोलिंग पार्टियों को चुनाव सामग्री के साथ हल्द्वानी से रवाना किया गया। इनमें विकास खंड ओखलकांडा के 33 और बेतालघाट ब्लॉक के 3 मतदान दल शामिल हैं। प्रथम चरण में 24 जुलाई को विकास खंड बेतालघाट, ओखलकांडा, रामगढ़ एवं धारी में मतदान संपन्न होगा।

चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं त्रुटिरहित सम्पन्न कराने के लिए मेडिकल कॉलेज सभागार में विकास खंड भीमताल एवं कोटाबाग के 1060 पीठासीन अधिकारी, प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ मतदान अधिकारी, सेक्टर एवं जोनल मजिस्ट्रेटों को सैद्धांतिक एवं प्रायोगिक प्रशिक्षण दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के दो अधिकारी सम्मानित: डॉ. जगदीश चन्द्र को राष्ट्रपति पुलिस पदक, एसपी हरबन्स सिंह को गोल्ड मेडल

जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी गोस्वामी ने प्रशिक्षण के दौरान मतदान कर्मियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी कर्मी चुनाव कार्य को पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं समयबद्धता के साथ संपन्न करें। उन्होंने पंचायत चुनाव की संवेदनशीलता को रेखांकित करते हुए सभी को पूर्ण दक्षता से अपने दायित्व निभाने का आग्रह किया। साथ ही उन्होंने पीठासीन अधिकारियों को चुनाव डायरी का अध्ययन करने और निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन करने पर विशेष जोर दिया। मतदान का समय प्रातः 8 बजे से सायं 5 बजे तक निर्धारित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  सुरक्षित दीपावली, सजग नैनीताल पुलिस: बाजारों से लेकर रेलवे स्टेशन तक सघन गश्त और चेकिंग तेज

प्रशिक्षण में मतपत्र सावधानीपूर्वक मोड़ने की विधि, मतदान समाप्ति के बाद मतदान पेटियों को सुरक्षित तरीके से सील करने, दिव्यांग, असहाय एवं वृद्ध मतदाताओं को प्राथमिकता देने तथा मतदान की गोपनीयता बनाए रखने की जानकारी दी गई। मास्टर ट्रेनर ने मतदान प्रक्रिया का विस्तार से प्रशिक्षण दिया और उपस्थित कर्मियों के शंकाओं का समाधान भी किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के दो अधिकारी सम्मानित: डॉ. जगदीश चन्द्र को राष्ट्रपति पुलिस पदक, एसपी हरबन्स सिंह को गोल्ड मेडल

इस अवसर पर प्रभारी मास्टर ट्रेनर एच. बी. चंद, नोडल मतपेटी राजेन्द्र पांडे सहित विकास खंड हल्द्वानी के जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा मतदान अधिकारी मौजूद थे।

Ad_RCHMCT