रामनगर में 54 बच्चों की जांच, 25 को मिलेंगे सहायक उपकरण

ख़बर शेयर करें -

Corbetthalchl ramnagar आज पीरूमदारा स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र में दिव्यांग बच्चों के लिए एक दिव्यांगता जांच एवं सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में स्कूली बच्चों की स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ विभिन्न प्रकार की दिव्यांगता का मूल्यांकन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली पर नैनीताल पुलिस अलर्ट: 233 CCTV और ड्रोन कैमरों से चप्पे-चप्पे पर नजर


शिविर के दौरान कुल 54 बच्चों की जांच की गई, जिनमें से 25 बच्चों का चयन व्हीलचेयर, श्रवण यंत्र (कान की मशीन), वॉकर जैसे दिव्यांगता सहायक उपकरणों के लिए किया गया। चयनित बच्चों का पंजीकरण पूर्ण कर लिया गया है और आगामी समय में उन्हें आवश्यक उपकरण वितरित किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: गुड़ के 5 नमूने जांच के लिए भेजे, व्यापारियों को दिए सख्त दिशा-निर्देश


इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण विभाग एवं समग्र शिक्षा अभियान के अधिकारीगण उपस्थित रहे। साथ ही, तहसीलदार महोदय ने भी शिविर में पहुंचकर कार्यक्रम की निगरानी की और बच्चों से संवाद किया।
इस प्रकार का आयोजन विशेष रूप से दिव्यांग बच्चों को मुख्यधारा में जोड़ने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास है।

Ad_RCHMCT