हल्द्वानी में छत में लग रहा था हार-जीत का दांव, 6 गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी में जुआरियों ने छत में ही चौपाल जमा दी। इसकी सूचना मिली तो पुलिस ने छापा मार कर दिया। इससे जुआरियों में भगदड़ मच गई। पुलिस ने  मौके छह जुआरियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही हजारों रूपए की नगदी और ताश के पत्ते बरामद की गई है। 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट: सीएम धामी ने सभी विभागों को 24×7 अलर्ट रहने के निर्देश दिए; बंद सड़कें तुरंत खोलने और हेली सेवाएं मुस्तैद रखने के हुक्म

मंगलपड़ा चौकी पुलिस को कारखाना बाजार क्षेत्र में गश्त के दौरान सूचना मिली कि साहूकारा लाईन में एक मकान की छत पर जुआ खेला जा रहा है। इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने वहां छापा मार दिया। इस बीच जुआरियों में भगदड़ मच गई। पुलिस ने मौके पर छह जुआरियों को धर दबोचा।

यह भी पढ़ें 👉  'विश्व बाघ दिवस' पर सीएम धामी का आह्वान: जनभागीदारी से ही प्लास्टिक मुक्त बनेगा उत्तराखंड; बाघ आधारित चित्र एवं पोस्टकार्ड का विमोचन

 पकड़े गए जुआरियों में हरीश बोरा पुत्र दीवान बोरा निवासी गौलापार कालीचौढ़, राकेश पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी गली नंबर 8 रामपुर रोड हल्द्वानी, नजाकत हुसैन पुत्र शकावत हुसैन निवासी इंद्र नगर बड़ी मस्जिद के पास थाना बनभूलपुरा, मोहमद असद पुत्र फिरोज अहमद निवासी लाइन नंबर 4 थाना बनभूलपुरा, संजय राय पुत्र डीसी राय निवासी मित्र कॉलोनी देवालचौड और अरविंद कुमार पुत्र बनवारी लाल निवासी शक्ति विहार गौजाजाली शामिल हैं। 

यह भी पढ़ें 👉  आँचल दुग्ध संघ में श्रद्धांजलि सभा: पूर्व प्रशासक के पिता स्वर्गीय हिम्मत सिंह बिष्ट के निधन पर जताया गहरा शोक

पड़े गए जुआरियों पास से 9520 रूपए की नगदी भी बरामद हुई है। सभी पकड़े गए जुआरियों के खिलाफ गैंबलिग एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

Ad_RCHMCT