उत्तराखंड:-(दुखद) यहाँ हादसे मे 12वीं क्लास के एक छात्र की मौत,परिवार में कोहराम

ख़बर शेयर करें -

ठंड के मौसम में कई बार लोग हाथ सेकने के लिए अंगेठी जलाते हैं लेकिन अंगूठी जलाने की वजह से इससे उत्पन्न हुई गैस के कारण कई बार लोगों की जान जाने की खबर भी सामने आई है कि ऐसा ही मामला रानीखेत का सामने आ रहा है यहां के पंत कोटली गांव में अंगेठी की गैस से 12वीं क्लास के एक छात्र की मौत हो गई जबकि दो अन्य बेसुध हैं जिनका रानीखेत अस्पताल में इलाज चल रहा है ।

यह भी पढ़ें 👉  80वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर सचिवालय में बैठक: प्रदेशभर में होंगे भव्य कार्यक्रम; मुख्य सचिव ने दिए जनभागीदारी और खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन के निर्देश


जानकारी के मुताबिक नए साल के मौके पर विकास 16 वर्ष पुत्र लीलाराम जो खिरखेत जीआईसी में 12वीं क्लास का छात्र था, अपने दो चचेरे भाइयों के साथ नए साल का जश्न मना रहा था, देर रात सोते समय उन्होंने अपने कमरे में कोयले की अंगेठी जला कर रख दी, जिसकी गैस से तीनो लोग बेसुध हो गए,

यह भी पढ़ें 👉  सीएम हेल्पलाइन-1905 की समीक्षा बैठक: लापरवाह अफसरों पर गिरेगी गाज; मुख्यमंत्री धामी ने पेयजल व जल जीवन मिशन की शिकायतों पर जताई कड़ी नाराजगी

सुबह कोई हलचल न होती देख परिजनों द्वारा दरवाजा खटखटाया गया लेकिन कोई जबाब नही मिला तब दरवाजा तोड़ा गया और तीनों को बाहर निकाला गया और रानीखेत अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन तबतक विकास की मौत हो चुकी थी उसके दो चचेरे भाई बेसुध हालत में थे जिनका रानीखेत अस्पताल में इलाज चल रहा है

Ad_RCHMCT