नई जिंदगी की शुरुआत के कुछ दिन बाद ही थम गई सांसें, जवान को सैन्य विदाई

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के श्रीनगर गढ़वाल के कोटद्वार स्थित गबर सिंह आर्मी कैंप कौड़िया में ड्यूटी के दौरान अचानक हृदय गति रुकने से राइफलमैन लोकेंद्र प्रताप का निधन हो गया, जिससे पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। मंगलवार को श्रीनगर के अलकेश्वर घाट पर सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान क्षेत्रवासियों, सैनिकों और परिजनों ने भावुक होकर उन्हें नम आंखों से विदाई दी।

यह भी पढ़ें 👉  गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में 'युवा संवाद': सीएम धामी बोले — "युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत"; बैंकों की ऋण प्रक्रिया सरल करने के निर्देश

26 वर्षीय राइफलमैन लोकेंद्र प्रताप पौड़ी जनपद के तहसील श्रीनगर के ग्राम कटाखोली, पट्टी चलणस्यूं के निवासी थे। वे 2016 में गढ़वाल राइफल्स की 21वीं बटालियन में भर्ती हुए थे और जम्मू-कश्मीर में तैनात थे। एक सप्ताह पहले विशेष प्रशिक्षण के लिए वे कोटद्वार के गबर सिंह आर्मी कैंप कौड़िया आए थे।

जानकारी के अनुसार रविवार की रात खाने के बाद वे सो गए थे, लेकिन सोमवार सुबह साथी सैनिकों ने उन्हें बेहोश पाया। उन्हें तुरंत बेस अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में मौत का कारण हृदयाघात बताया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार के तहत हल्द्वानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई! पुराने गोदाम में चल रहे जुए के फड़ का भंडाफोड़, 13 गिरफ्तार

परिजन और ग्रामीण बेहद दुखी हैं। लोकेंद्र प्रताप ने हाल ही में 8 जून 2025 को शादी की थी। दुखद समाचार मिलने के बाद परिवार के सदस्य कोटद्वार पहुंचे और वे अत्यंत व्यथित नजर आए। पूरे क्षेत्र में शोक व्याप्त है और लोग दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 8 साल से फरार वारंटी 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत गिरफ्तार

अलकेश्वर घाट पर सैन्य सम्मान के साथ हुए अंतिम संस्कार में स्थानीय लोग और सैन्य अधिकारी मौजूद थे। हर किसी के दिल में लोकेंद्र के प्रति सम्मान और श्रद्धा साफ झलक रही थी। इस दुखद अवसर पर सभी ने उनके परिवार को सांत्वना दी और उनके बलिदान को याद किया।

Ad_RCHMCT