दीजिए बधाई-रामनगर के मुकुल पाण्डे ने NET JRF परीक्षा उत्तीर्ण कर किया क्षेत्र का नाम रोशन

ख़बर शेयर करें -

Corbetthalchal ramnagar नैनीताल-क्षेत्र के होनहार छात्र मुकुल पांडे ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित परीक्षा यूजीसी नेट (NET) और जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) जून 2025 में उत्तीर्ण कर अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

यह भी पढ़ें 👉  सुरक्षित दीपावली, सजग नैनीताल पुलिस: बाजारों से लेकर रेलवे स्टेशन तक सघन गश्त और चेकिंग तेज

मुकुल पांडे, ग्राम सेमलचौड़, पोस्ट बैलपड़ाव, जिला नैनीताल निवासी हैं। उनके पिता श्री दिनेश चंद्र पांडे एक व्यवसायी हैं जो सर्वोदय पुस्तक भंडार के स्वामी हैं और माता श्रीमती भावना पांडे गृहिणी हैं। मुकुल ने फरवरी 2024 में एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी से राजनीति विज्ञान में एमए की डिग्री प्राप्त की थी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के दो अधिकारी सम्मानित: डॉ. जगदीश चन्द्र को राष्ट्रपति पुलिस पदक, एसपी हरबन्स सिंह को गोल्ड मेडल


मुकुल की इस उपलब्धि से परिवार, मित्रों और शिक्षकों में खुशी का माहौल है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली पर नैनीताल पुलिस अलर्ट: 233 CCTV और ड्रोन कैमरों से चप्पे-चप्पे पर नजर


यह उल्लेखनीय है कि मुकुल पांडे की यह पहली ही कोशिश में सफलता है, जो युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

Ad_RCHMCT