यहां स्कूटी और बाइक में जोरदार भिड़ंत, एक की मौत, तीन घायल

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में स्कूटी और बाइक की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी, चंपावत, टनकपुर और किच्छा में 24×7 जलापूर्ति एवं इंफ्रास्ट्रक्चर कार्यों की समीक्षा; अगस्त से शुरू होगी RTO रोड पर जलापूर्ति

गुरूवार की सुबह अमरदीप होटल के पास रामपुर की ओर से आ रही बाइक की स्कूटी से जोरदार भिड़ंत हो गई जिसमें चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए एसटीएच ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने कैलाश नगरकोटी को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में एनसीसी का होगा विस्तार: सीएम धामी से मिले एनसीसी महानिदेशक, सीमांत क्षेत्रों में नई इकाइयों और एनसीसी अकादमी पर हुई चर्

युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि स्कूटी और बाइक सवार काफी तेज गति से आ रहे थे जिस कारण से यह हादसा हो गया। टक्कर इतनी जोरदार बताई जा रही है कि स्कूटी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।

Ad_RCHMCT