उत्तराखंड में भयानक सड़क हादसा, बस ने मारी टक्कर, महिला की मौत

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में बढ़ते सड़क हादसों के बीच थाना मंगलौर क्षेत्र के नारसन बॉर्डर के पास शनिवार को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई। दिल्ली से आ रही एक बस ने मोटरसाइकिल और उसके आगे चल रहे रेहड़े को टक्कर मार दी। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। इस दुर्घटना में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर एवं मामूली रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर : नैनीताल में बड़ा सड़क हादसा; राजस्थान के पर्यटकों की थार खाई में गिरी, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

पुलिस सूत्रों के अनुसार, बस संख्या UK07PA5623 ने मोटरसाइकिल संख्या UP12AY5920 और उसके आगे चल रहे रेहड़े को टक्कर मारी। मोटरसाइकिल सवार निशांत पुत्र राजेंद्र (अलमासपुर, मुजफ्फरनगर) गंभीर रूप से घायल है, जबकि तनिष्क पुत्र सुशील (रामपुरी, मुजफ्फरनगर) को मामूली चोटें आई हैं।

रेहड़े पर सवार 70 वर्षीय महिला सुरेशो पत्नी सुरेंद्र (बरला) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, सुरेंद्र पुत्र मंगल (बरला) गंभीर रूप से घायल है। बताया गया है कि बस चालक ने मोटरसाइकिल को करीब 100 मीटर तक घसीटते हुए ले गया, जिससे बाइक में आग लग गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी, रामनगर और भवाली के नामी स्कूलों पर प्रशासन की गाज; 15 दिनों में बुक लिस्ट बदलने के निर्देश

घटना की सूचना मिलने पर आरटीओ चेकपोस्ट पर चेकिंग की गई। इस दौरान बस चालक बस को चेकपोस्ट के पास छोड़कर मौके से फरार हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में कल पहाड़ी जिलों में हल्की-मध्यम बारिश-बर्फबारी, मैदानी इलाकों में बहुत हल्की वर्षा व सभी पर्वतीय जनपदों में बिजली चमक व 30-40 किमी/घंटा हवाओं का अलर्ट।

घायलों को तुरंत एम्बुलेंस के माध्यम से सीएचसी नारसन में भर्ती कराया गया, जबकि मृतका का शव मोर्चरी भेज दिया गया है। बस में सवार अन्य यात्रियों से पूछताछ के बाद उन्हें दूसरी बस से रवाना किया गया। पुलिस ने चालक की खोज शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है।

Ad_RCHMCT