अच्छी खबर-(रामनगर) तैराक अमन कुमार के लिए खड़ी हुई नेकी की दीवार

ख़बर शेयर करें -

चन्द्रशेखर जोशी

रामनगर-देश व प्रदेश में खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने की तमाम योजनाएं भले ही कागजों पर सफलता के कीर्तिमान स्थापित करती हों लेकिन धरातल पर इनकी सच्चाई वही जानता है जो इनसे जूझता है। प्रदेश की तमाम प्रतिभाएं प्रशिक्षण के अभाव और पहुंच न होने के कारण दम तोड़ रही हैं। इनमें से किसी प्रतिभा की कहानी मीडिया में आने पर भले ही सरकार कुछ करने का दम भरे लेकिन प्रदेश में प्रतिभाओं को बढ़ावा देने का सामान्य रिवाज नहीं के बराबर है। ऐसी ही एक प्रतिभा रामनगर में भी है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली और फैक्ट्री निजीकरण को लेकर सड़क पर उतरे युवा, मंत्री सुबोध उनियाल के घेराव के बाद दी सख्त चेतावनी

जो राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं की सफलता के बाद राष्ट्रीय स्तर पर भी अपना जलवा दिखाने का हौसला तो रखती है लेकिन गरीबी और अभाव के कारण वह प्रैक्टिस के लिए संसाधनों के अभाव से जूझ रहा है। ऐसे में टीम “नेकी की दीवार” आगे आयी है। तैराक अमन कुमार के राष्ट्रीय प्रशिक्षण प्रशिक्षण हेतु ₹ 15000/-(पन्द्रह हजार)की धनराशि मुहैया मुहैया कराई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर 'विकास गोष्ठी' का आयोजन, जन कल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

इस अवसर पर नेकी की दीवार के संयोजक तारा चन्द्र घिल्डियाल ने अमन कुमार के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए सभी लोगों से आह्वान किया कि इस प्रकार के युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहन की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा में प्रबुद्ध जनसंवाद: "प्रबुद्ध वर्ग राष्ट्र और समाज को दिशा देने वाली शक्ति": मुख्यमंत्री धामी; विकसित उत्तराखंड के निर्माण का किया आह्वान

इस अवसर पर रचनात्मक शिक्षक मंडल के नवेंदु मठपाल तथा टीम नेकी की दीवार के राजेश पाल,प्रदीप रावत,सनी ठाकुर,करन आर्या, वसीम अहमद,निसार अहमद आदि उपस्थित रहे।

Ad_RCHMCT