आंचल स्टैण्डर्ड “शक्ति“ दूध अब हरे पैंकिग में

ख़बर शेयर करें -

लालकूआ-नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ द्वारा स्टैण्डर्ड दूध अब हरे पौली पैक में उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराया जायेगा तथा इसके साथ जल्द ही पर्यावरण संरक्षण हेतु आंचल पौलीथीन वापसी योजना चलाई जायेगी।
उक्त जानकारी देते हुए अध्यक्ष नैनीताल दुग्ध संघ मुकेश बोरा द्वारा बताया कि एफ.एस.एस.आई. मानको के चलते नैनीताल जनपद सहित पूरे प्रदेश में आंचल स्टैण्डर्ड “शाक्ति“ दूध अब लाल पौली पैक के स्थान पर हरे पौली पैक में उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराया जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  प्राधिकरण के कामकाज में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जनता की शिकायत आई तो तय होगी जवाबदेही: भावना मेहरा

पुराने पोली स्टॉक के चलते अभी एक लीटर पैकिंग साइज का स्टैण्डर्ड दूध लाल रंग के पौली में ही उपभोक्ताओं को उपलब्ध करया जा रहा है। आंचल दूध की पैकिंग कलर को लेकर उपभोक्ताओं में किसी तरह की कोई भ्रान्ति न हो इसलिए संघ प्रबन्धन द्वारा यह निर्णय लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में 'दुदबोलि' का अनूठा आयोजन: उत्तराखंडी लोककवियों की रचनाओं की गूंजी संगीतमय प्रस्तुति

वही श्री बोरा ने कहा कि ने कहा कि पर्यावरण को दृष्टिगत रखते हुए शीघ्र ही जनपद में आंचल दूध पौलीथीन वापसी योजना चलाई जायेगी जिससे पर्यावरण संरक्षण के साथ ही बाजार में बढते व्यवसायिक प्रतिस्पर्धा को देखते हुए आंचल ब्रान्ड का अधिकाधिक प्रचार प्रसार भी होगा।

Ad_RCHMCT