इस हाइवे पर हुआ हादसा, बाइक दुर्घटना में पांच कांवड़ियों की मौत

ख़बर शेयर करें -

रूड़की। बीते दो दिनों से हरिद्वार-दिल्ली हाईवे पर डाक कांवड़ियों का रेला उमड़ पड़ा। इसी दौरान बाईक दुर्घटनाओं में 5 कांवड़ियों की मौत हो गयी।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली पर नैनीताल पुलिस अलर्ट: 233 CCTV और ड्रोन कैमरों से चप्पे-चप्पे पर नजर

इस बाबत रूड़की पुलिस ने बताया कि हरिद्वार रोड पर बाईक दुर्घटना में लगभग 12 कांवड़िये गम्भीर घायल हो गये। उन्हें उपचार हेतु राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के दो अधिकारी सम्मानित: डॉ. जगदीश चन्द्र को राष्ट्रपति पुलिस पदक, एसपी हरबन्स सिंह को गोल्ड मेडल

उपचार के दौरान कांवडियों अभिजीत निवासी दिल्ली, चेतन निवासी नोएडा, हन्नी निवासी सहारनपुर, हरि राम निवासी दिल्ली तथा मोहित निवासी दिल्ली की उपचार के दौरान दर्दनाक मौत हो गयी। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Ad_RCHMCT