चुनाव के दौरान हुआ हादसा- यूबीजीएल का सेल फटने से जवान घायल

ख़बर शेयर करें -

छत्‍तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के पहले चरण की बस्‍तर सीट के लिए वोटिंग हो रही है। इसी बीच बीजापुर से बड़ी खबर आ रही है। यहां चुनाव ड्यूटी के दौरान आइईडी ब्‍लास्‍ट हो गया। इस आइईडी विस्‍फोट में सीआरपीएफ का सहायक कमांडेंट घायल हो गया। इससे पहले पोलिंग बूथ से 500 मीटर दूर यूबीजीएल का सेल दुर्घटनावश ब्लास्ट हो गया। इससे ड्यूटी पर तैनात सीआरपीएफ का जवान घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार बस्‍तर लोकसभा क्षेत्र में जारी के बीच बीजापुर के भैरमगढ़ थाना इलाके में आइईडी ब्‍लास्‍ट हो गया। इस आइईडी ब्‍लास्‍ट की चपेट में आने से सीआरपीएफ असिटेंड कमांडेंट मनु एचसी घायल हो गए। असिटेंड कमांडेंट को बाएं पैर और बाएं हाथ में चोट लगी है। बताया जा रहा है कि सीआरपीएफ की टीम चिहका इलाके में एरिया डोमिनेशन पर निकली थी। असिटेंड कमांडेंट मनु एचसी 62वीं बटालियन की ई कंपनी में पदस्थ हैंं।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 2 नवंबर को एक दिवसीय हल्द्वानी दौरा: NKB TIMES के लॉन्चिंग समारोह में करेंगे शिरकत

जानकारी के अनुसार पोलिंग बूथ से 500 मीटर दूर यूबीजीएल का सेल दुर्घटनावश ब्लास्ट हो गया। इससे ड्यूटी पर तैनात सीआरपीएफ का जवान घायल हो गया। चुनाव ड्यूटी के लिए जवान एरिया डामिनशन निकले थे। घायल जवान का प्राथमिक उपचार जारी है। बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया जाएगा। मतदान केंद्र की सुरक्षा में आउटर कोर्डेन में जवान तैनात था। पोलिंग बूथ से 500 मीटर दूर की घटना है। उसूर थाना क्षेत्र के गलगम इलाके की घटना है। एसपी जितेंद्र यादव ने घटना की जानकारी दी।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में 'दुदबोलि' का अनूठा आयोजन: उत्तराखंडी लोककवियों की रचनाओं की गूंजी संगीतमय प्रस्तुति

इस घटना पर मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय ने कहा, कहा, बस्तर लोकसभा में जारी मतदान के बीच बीजापुर में UBGL ब्लास्ट होने से मतदान केंद्र की सुरक्षा में लगे एक जवान के घायल होने की दुःखद सूचना प्राप्त हुई है। घायल जवान के उचित इलाज के निर्देश दिए हैं और उसकी हालत खतरे से बाहर है। जवान के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

Ad_RCHMCT