अपर निदेशक का सख्त आदेश: शिक्षकों की समस्याओं को सुनो और समाधान करो

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में शिक्षा व्यवस्था को सुधारने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। इसी दिशा में कुमायूँ मण्डल के अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा गजेन्द्र सिंह सौन ने कोटाबाग विकासखंड के राजकीय विद्यालयों का अचानक निरीक्षण कर शिक्षण-पाठन की स्थिति का विस्तृत जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने शिक्षकों के साथ बैठक भी की और उन्हें बेहतर शिक्षण देने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार': मुखानी पुलिस ने 14.50 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

अपर निदेशक ने प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए कि वे मासिक बैठक कर शिक्षकों की समस्याओं को सुनें और उनका समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने राजकीय इण्टर कालेज बैलपडाव का दौरा कर कक्षाओं में बच्चों से प्रश्न-उत्तर किए और शिक्षा को और अधिक रुचिपूर्ण तथा प्रभावी बनाने पर जोर दिया। साथ ही, स्कूल प्रशासन को शैक्षणिक एवं व्यवस्थागत सुधारों के प्रति सतर्क रहने की हिदायत दी।

यह भी पढ़ें 👉  "रामनगर: सहकारी क्रय-विक्रय समिति के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न; श्रीमती पूजा रावत ने संभाला अध्यक्ष का कार्यभार"

बैलपडाव विद्यालय में कुल 176 छात्र पंजीकृत हैं, जबकि प्रवक्ता के एक पद और दो सहायक अध्यापक के पद रिक्त हैं। अपर निदेशक ने राजकीय इण्टर कालेज पवलगढ़ में भी शिक्षकों के साथ बैठक की और गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्रदान करने के निर्देश दिए। 

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर की बेटी का नेशनल बॉक्सिंग में चयन: 5वीं सब-जूनियर नेशनल चैंपियनशिप के लिए तानसी रावत ने किया क्वालिफाई

उन्होंने शिक्षक हड़ताल के विषय में चर्चा करते हुए पढ़ाई को निरंतर जारी रखने का आग्रह किया। इस विद्यालय में 117 छात्र पंजीकृत हैं और प्रधानाचार्य के साथ तीन प्रवक्ता तथा एक सहायक अध्यापक के पद खाली हैं। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ वैयक्तिक अधिकारी जगमोहन रौतेला भी उपस्थित थे।

Ad_RCHMCT