उत्तराखंड में 13 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, प्रशासन सतर्क

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में आगामी दिनों में मौसम की स्थिति चुनौतीपूर्ण बनी रहेगी। मौसम विभाग ने 13 जुलाई तक प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। लगातार हो रही बारिश से नदियाँ-नाले उफान पर हैं और कई संपर्क मार्ग मलबा एवं बोल्डर गिरने के कारण बाधित हो रहे हैं। देहरादून मौसम विभाग ने पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

यह भी पढ़ें 👉  दिव्यांग बच्चों के बीच सादगी से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मनाया अपना जन्मदिन; केक काटकर साझा कीं खुशियां

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के अधिकांश जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। देहरादून, चंपावत, नैनीताल और बागेश्वर जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने का खतरा है, जिसके कारण इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं अन्य जिलों में भी कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना बनी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड की मुख्य आधारशिला: 'युवा संकल्प दिवस' पर बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

विभाग ने 13 जुलाई तक के लिए विस्तृत मौसम अलर्ट भी जारी किया है। 9 जुलाई को 8 जुलाई जैसा ही मौसम रहेगा। 10 जुलाई को चार जिलों में भारी बारिश का विशेष अलर्ट जारी किया गया है, जबकि पूरे राज्य में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। 11 जुलाई को तीन जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट है। 12 जुलाई को मानसून कुमाऊं क्षेत्र में विशेष रूप से सक्रिय रहेगा, जहां नैनीताल और बागेश्वर जिलों में सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। 

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन': 18 सितंबर को 140 चयनित छात्रों से सीधा संवाद करेंगे सीएम पुष्कर सिंह धामी; सौंपेंगे 'सपनों के उत्तराखंड' की विजन रिपोर्ट

13 जुलाई को फिर से तीन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी है, बावजूद इसके पूरे राज्य में बारिश की संभावना बनी रहेगी। मौसम विभाग ने आम जनता से बारिश के दौरान सुरक्षित रहने, आवश्यक सावधानी बरतने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

Ad_RCHMCT