रामनगर में अतिक्रमण के खिलाफ चला प्रशासनिक अभियान, हुई चालानी कार्यवाही

ख़बर शेयर करें -

Corbetthalchalरामनगर— आज दिनांक 12.09.2025 को रामनगर प्रशासन एवं नगर पालिका द्वारा संयुक्त रूप से गैस रोड एवं बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण के विरुद्ध सख्त अभियान चलाया गया।

अभियान के तहत सड़क किनारे किए गए अस्थाई अतिक्रमण को हटाया गया तथा अवैध रूप से रखे गए सामान को जब्त किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  प्राधिकरण के कामकाज में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जनता की शिकायत आई तो तय होगी जवाबदेही: भावना मेहरा


अभियान के दौरान कुल 5 चालान किए गए, जिससे ₹5800 की धनराशि का राजस्व वसूला गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक मार्गों पर अतिक्रमण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में 'दुदबोलि' का अनूठा आयोजन: उत्तराखंडी लोककवियों की रचनाओं की गूंजी संगीतमय प्रस्तुति


इस कार्रवाई में उप जिलाधिकारी, अधिशासी अधिकारी, तहसीलदार रामनगर एवं नगर पालिका के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने स्थानीय व्यापारियों व आम जनता से अपील की कि वे अतिक्रमण न करें और नगर की स्वच्छता एवं व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

Ad_RCHMCT