उत्तराखंड में प्रशासनिक फेरबदल, तहसीलदार का बदला कार्यक्षेत्र

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में इन दिनों तबादलों का दौर जारी है। इसी क्रम में एक और अहम प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। इसके तहत जनपद ऊधमसिंहनगर के तहसीलदार  अक्षय कुमार भट्ट का स्थानांतरण जनपद नैनीताल कर दिया गया है।

यह स्थानांतरण जिलाधिकारी ऊधमसिंहनगर के पत्र संख्या 260/कै कार्या०/जि०अ०-03/2025-26, दिनांक 23 मई 2025 के आधार पर किया गया है, जिसमें श्री भट्ट द्वारा 22 मई 2025 को प्रस्तुत प्रत्यावेदन का स्पष्ट उल्लेख है। मामले पर सम्यक विचार के उपरांत यह निर्णय लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  बिना नंबर प्लेट फर्राटा भरने वाले बाइकर्स पर काशीपुर पुलिस का हंटर: एक दर्जन मोटरसाइकिलें सीज

राजस्व परिषद उत्तराखंड के अध्यक्ष आनन्द बर्द्धन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, श्री भट्ट को नैनीताल जनपद में रिक्त तहसीलदार पद के सापेक्ष तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में 'दुदबोलि' का अनूठा आयोजन: उत्तराखंडी लोककवियों की रचनाओं की गूंजी संगीतमय प्रस्तुति

खास बात यह है कि यह तबादला श्री भट्ट के निजी अनुरोध पर किया गया है, जिसके चलते नियमानुसार उन्हें किसी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।

यह भी पढ़ें 👉  सीडीओ नैनीताल ने पीएम श्री बालिका इंटर कॉलेज का किया औचक निरीक्षण, शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के दिए कड़े निर्देश

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह स्थानांतरण प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत और संबंधित अधिकारी के व्यक्तिगत अनुरोध पर विचार के उपरांत अनुमोदित किया गया है।

Ad_RCHMCT