सेवानिवृत के पश्चात भी शिक्षा का दीप जलाए रखें, शिक्षकों का विदाई समारोह आयोजित

ख़बर शेयर करें -

Corbetthalchal रामनगर-ब्लॉक संसाधन केंद्र पीरुमदारा मैं ब्लॉक के प्राथमिक शिक्षक संगठन द्वारा सेवानिवृत्ति शिक्षकों का विदाई समारोह आयोजित किया गया।
ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश मनराल की अध्यक्षता एवं मंत्री मनिता कटारिया तथा धीरेंद्र शमशेर राणा के संयुक्त संचालक में आयोजित इस कार्यक्रम में रिटायर्ड शिक्षकों को स्मृति चिन्ह अभिनंदन पत्र एवं शाल उड़ाकर सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  'जन जन की सरकार-जन जन के द्वार' अभियान का दूसरा चरण: 1.34 लाख से अधिक लोग हुए शामिल; दोनों चरणों में जनभागीदारी साढ़े छह लाख के पार

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी रामनगर हवलदार प्रसाद सिंह ने कहा की शिक्षक ज्ञान की वह मशाल है जो हमेशा प्रज्वलित रहती है शिक्षक सेवा से निवृत होने के उपरांत भी बच्चों की शिक्षा से जुड़े रहें कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि शिक्षकों का सम्मान और गौरव सदैव सर्वोच्च विषय रहना चाहिए उन्होंने ब्लाक कार्यकारिणी द्वारा आयोजित इस विदाई समारोह की बहुत प्रशंसा की।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी-नैनीताल मार्ग पर गिरा विशाल चीड़ का पेड़: कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने मौके पर मोर्चा संभाल खुलवाया रास्ता

कार्यक्रम के शुभारंभ में जूनियर हाई स्कूल पीरुमदारा के बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना स्वागत गीत तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया विदाई समारोह में इस वर्ष सेवानिवृत हुए 11 शिक्षकों को सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रपति भवन के 'एट होम' रिसेप्शन के लिए अल्मोड़ा की गर्विता भाकुनी का चयन; देश भर से चुने गए 5 'युवा आपदा मित्र' कैडेट्स में बनाई जगह

कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष नवीन चंद ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश मनराल, मंत्री मनीता कटारिया, कोषाध्यक्ष संजय कुमार, नन्दराम , सुरेश चौधरी, सौरभ कुमार, प्रकाश फ्लोरिया, महेंद्र सिंह सैनी, रश्मि जोशी, मनोज मोहन कश्मीरा,सारिका चौहान, भारती लखचौरा,रमेश भंडारी,गोपीचंद,ओमप्रकाश,आदि उपस्थित रहें।

Ad_RCHMCT