चौखंबा पर्वत पर विदेशी पर्वतारोही की खोज में जुटी वायुसेना और एसडीआरएफ की टीम, सर्च ऑपरेशन

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के ज्योर्तिमठ के सेना के हेलीपैड से वायु सेना और एसडीआरएफ की संयुक्त टीम ने चौखंबा पर्वत पर फंसी दो विदेशी पर्वतारोही महिलाओं की खोजबीन के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। पहले चरण के सर्च अभियान में सफलता नहीं मिलने के बाद दूसरी बार के सर्च ऑपरेशन के लिए टीम रवाना हो चुकी है।

यह भी पढ़ें 👉  न्याय के लिए आवाज: टिहरी में केतन लाल की नृशंस हत्या के विरोध में कल रामनगर के लखनपुर चौक पर होगा धरना प्रदर्शन

चमोली में चौखंबा-थ्री ट्रैकिंग पर गई ब्रिटिश नागरिक फायजने मान्नेरस (27) और यूएसए नागरिक मिचेल थेरेसा देवोरोक (23) की खोज जारी है। दोनों पर्यटक 11 सितंबर से 18 अक्टूबर तक की अनुमति लेकर ट्रैकिंग पर गई थीं। उनकी लोकेशन का पता लगाने के लिए शुक्रवार को वायु सेना के दो हेलीकॉप्टरों ने क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।

यह भी पढ़ें 👉  ​'50 वर्षों में नहीं देखा ऐसा चमत्कारिक मेला'— रिकॉर्ड भीड़ के बाद भी सुव्यवस्थित संपन्न हुआ कैंची धाम स्थापना दिवस

उनके पास आवश्यक उपकरण और सामान खाई में गिर जाने के कारण वे बर्फ से ढके चौखंबा पर्वत पर फंस गईं। महिला पर्यटकों ने पेजर के जरिए अपनी एंबेसी से संपर्क किया, जिसके बाद चमोली जिला प्रशासन ने वायु सेना से मदद मांगी। इसके साथ ही, जिला प्रशासन के अनुरोध पर एनडीआरएफ की टीम भी सर्च अभियान के लिए देहरादून से रवाना हो गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड कैबिनेट बैठक में शोक की लहर: पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूड़ी और पद्मश्री जसपाल राणा के निधन पर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

जिलाधिकारी चमोली संदीप तिवारी ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम को विदेशी पर्यटकों के फंसने की सूचना मिली थी, जिसके बाद सर्च अभियान का अनुरोध किया गया। अब शनिवार को दोनों पर्यटकों की खोजबीन का प्रयास किया जाएगा।

Ad_RCHMCT