अल्मोड़ा: शहर में गूंजे एसएसपी और पुलिस जवानों के देशभक्ति के नारे

ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा। कॉर्बेट हलचल
देश के प्रथम गृहमंत्री लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जंयती सोमवार 31 अक्टूबर को “राष्ट्रीय एकता दिवस” के रूप में मनाई गई। अल्मोड़ा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार रॉय ने पुलिस कार्यालय में उपस्थित पुलिस बल को राष्ट्र की एकता, अखण्डता और सुरक्षा को बनाये रखने के लिए स्वयं को समर्पित करने की शपथ दिलाई।

इसके बाद शहर के लोगों में एकता और अखण्डता की भावना को जागृत करने के लिए एसएसपी की अगुवाई में पुलिस ने मार्च पास्ट किया। पुलिस जवानों का यह मार्च माल रोड होते हुए, केमू स्टेशन, टैक्सी स्टैण्ड तिराहा, शिखर तिराहा,मिलन चौक, लाला बाजार, चौक बाजार, कचहरी बाजार, जौहरी बाजार होते हुए कोतवाली अल्मोड़ा में सम्पन्

यह भी पढ़ें 👉  'विश्व बाघ दिवस' पर सीएम धामी का आह्वान: जनभागीदारी से ही प्लास्टिक मुक्त बनेगा उत्तराखंड; बाघ आधारित चित्र एवं पोस्टकार्ड का विमोचन

इस मौके पर एसएसपी ने भारत माता की जय, वन्दे मातरम, एकता दिवस व अखण्डता के जोशीले नारे लगाकर मार्च पास्ट में शामिल पुलिस जवानों में उत्साह भर दिया। जोश और जुनून से सराबोर जवानों के जोशीले नारों ने शहर को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।

यह भी पढ़ें 👉  'विश्व बाघ दिवस' पर सीएम धामी का आह्वान: जनभागीदारी से ही प्लास्टिक मुक्त बनेगा उत्तराखंड; बाघ आधारित चित्र एवं पोस्टकार्ड का विमोचन

इस मौके पर एसएसपी ने पुलिस बल और जनता को ड्रग्स के दुष्परिणामों से आगाह करते हुए कहा कि नशा एक आग है,जो पूरे समाज में फैलकर परिवारों को बर्बाद कर देता है। जब समाज सुरक्षित रहेगा तभी हम और हमारा परिवार भी इस नशे रुपी आग से सुरक्षित रह सकेगा। हम सब को मिलकर एकता के साथ नशे के विरुद्ध जंग लड़नी होगी।
राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर जनपद के समस्त थानों/फायर स्टेशनों में भी राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ के बाद मार्च पास्ट का आयोजन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  'विश्व बाघ दिवस' पर सीएम धामी का आह्वान: जनभागीदारी से ही प्लास्टिक मुक्त बनेगा उत्तराखंड; बाघ आधारित चित्र एवं पोस्टकार्ड का विमोचन

एकता दिवस मार्च पास्ट में गिरीश चन्द्र मल्होत्रा पूर्व बाँडी बिल्डिंग इण्टरनेशनल जज, सुशील साह, व्यापार मण्डल अध्यक्ष नगर अल्मोड़ा, विमल प्रसाद, सीओ अल्मोड़ा, निरीक्षक अशोक धनकड़, वाचक एसएसपी अल्मोड़ा, निरीक्षक दूरसंचार उमाशंकर पाण्डे, एसएसआई कोतवाली अल्मोड़ा सतीश चन्द्र कापड़ी सहित पुलिस बल के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Ad_RCHMCT