बिग ब्रेकिंग:-दो पिकअप में 11 बेजुबान जानवरो को ठूंस-ठूंस कर ले जा रहे रामनगर निवासी सहित तीन अभियुक्तों को थाना बेतालघाट पुलिस ने किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

बेतालघाट:-सोमवार को थाना बेतालघाट पुलिस को सूचना मिली कि खैरना-बेतालघाट मार्ग पर स्थित पाणाकोट से तीन व्यक्ति पिकअप संख्या Uk 04 CBb3008 मे 05 भैंस व दूसरी पिकअप संख्या UK 18 CA 5739 में 06 भैंस कुल 11 बेजुवान जानवरों को ठूंस- ठूंस कर ले जा रहे है।

सूचना पाकर थानाध्यक्ष बेतालघाट मनोज नयाल द्वारा तत्काल पुलिस टीम के साथ संबंधित मार्ग पहुंचकर घेराबंदी कर उपरोक्त दोनों पिकअप को रुकवाया गया

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में संत समागम: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और सीएम धामी ने 'एक राष्ट्र-एक चुनाव' पर संतों से मांगा समर्थन; विकास और संसाधनों की बचत पर दिया बल

तो देखा कि उपरोक्त दो पिकअप में कुल 11 जानवरों को ठूंस-ठूंस कर एक-दूसरे के ऊपर लादकर उनको पशु क्रूरता कर ले जाया जा रहा था।

जिस पर तीनों अभियुक्त गणों- 1.आजम, पुत्र बब्बन खान, निवासी गैस गोदाम रोड खताडी नैनीताल

  1. वसीम, पुत्र शकील, निवासी केलाखेड़ा थाना केलाखेड़ा जनपद उधम सिंह नगर
  2. मोहम्मद नौशाद पुत्र शकूर अहमद निवासी कालाढूंगी बंदोबस्ती थाना जनपद नैनीताल को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से समस्त 11 जानवरों को आजाद करवाया गया
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 'वन डिस्ट्रिक्ट-वन फेस्टिवल' और निर्यात संवर्धन पर मुख्य सचिव सख्त: मेलों को मिलेगी वैश्विक ब्रांडिंग, प्रमुख सचिव की अध्यक्षता में बनेगी स्थायी समिति

तथा उपरोक्त तीनों अभियुक्त गणों के विरुद्ध थाना बेतालघाट पर FIR NO.23/22, धारा 11 (घ) पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। तथा उपरोक्त दोनों पिकअप को मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  मानसून के बाद युद्धस्तर पर दुरुस्त होंगी प्रदेशभर की सड़कें: कैबिनेट बैठक में बनी ठोस कार्ययोजना; समय से टेंडर पूरे करने के निर्देश

गिरफ्तारी पुलिस टीम में मनोज नयाल थानाध्यक्ष बेतालघाट,का0 दीपक सिंह,का0 जीवन मेहरा,का0 रामकृपाल मौजूद रहे।

Ad_RCHMCT