गजबः मालिक ने ही बेच दी बैंक में गिरवी अपनी ही फैक्ट्री, धोखाधड़ी का केस दर्ज

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।  हरिद्वार जिले के सिडकुल थाना क्षेत्र में स्थित एक कंपनी के मालिक पर आरोप है कि उसने अपनी फैक्टरी को धोखाधड़ी से नोएडा के एक दंपती को बेच दिया। आरोप है कि कंपनी मालिक ने फैक्टरी को बैंक में गिरवी रखकर, झूठे दस्तावेजों के आधार पर 2.90 करोड़ रुपये हड़प लिए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर धोखाधड़ी समेत अन्य प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी-नैनीताल मार्ग पर गिरा विशाल चीड़ का पेड़: कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने मौके पर मोर्चा संभाल खुलवाया रास्ता

पुलिस के अनुसार, नोएडा निवासी धवल खन्ना ने एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल को शिकायत दी। इसमें उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी साक्षी खन्ना और रिश्तेदार प्राची खन्ना ने सिडकुल स्थित कम्पीटेंट पैकेजिंग इंडस्ट्रीज के मालिक गुलशन कुमार चंडौक, उनके बेटे वरुण चंडौक और कविता चंडौक से औद्योगिक इकाई का लीज राइट ट्रांसफर-सेल डीड किया था। सौदा 2.90 करोड़ रुपये में तय हुआ था, जिसमें से 85 लाख रुपये नकद दिए गए, जबकि 2.5 करोड़ रुपये बैंक खातों में ट्रांसफर किए गए।

यह भी पढ़ें 👉  गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में 'युवा संवाद': सीएम धामी बोले — "युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत"; बैंकों की ऋण प्रक्रिया सरल करने के निर्देश

शिकायत में कहा गया है कि 27 जून 2023 और 10 जुलाई 2023 को इकरारनामा हुआ और यह बताया गया था कि संपत्ति बैंक में गिरवी नहीं रखी गई है। अगस्त 2023 तक रजिस्ट्री-सेल डीड होने का वादा किया गया था, लेकिन पूरे भुगतान के बावजूद रजिस्ट्री-सेल डीड नहीं की गई। जांच करने पर पता चला कि संपत्ति को बैंक में गिरवी रखा गया था, जिस कारण रजिस्ट्री-सेल डीड नहीं हो सकती थी।

यह भी पढ़ें 👉  शहीद ऊधम सिंह की शहादत दिवस पर गदरपुर पहुंचे सीएम धामी; प्रतिमा पर अर्पित की श्रद्धांजलि, गुरुद्वारे में मत्था टेक प्रदेश की समृद्धि की कामना की

इसके अलावा, आरोप है कि जुलाई 2024 में चंडौक परिवार ने मीटिंग के बहाने धवल खन्ना और उनकी पत्नी को बुलाया और दो अज्ञात व्यक्तियों के साथ मिलकर जान से मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की गहन जांच की जा रही है।

Ad_RCHMCT